अध्यापकों को विदेशों से ट्रेनिंग दिलाएगी पंजाब सरकार

by
लुधियाना :   पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा प्रदेश के सरकारी स्कूलों के प्रमुखों तथा शिक्षा अधिकारियों से बैठक की गई। बैठक के दौरान स्कूल प्रमुखों एवं शिक्षा अधिकारियों से पंजाब के शिक्षण ढांचे को सुधारने के लिए किए जाने वाले प्रयासों को लेकर चर्चा की गई। इस मौके पर स्कूलों के प्रमुखों को संबोधित करते हुए भगवंत मान ने कहा कि उनकी काबिलयत में कोई कमी नहीं है पर इंफ्रास्ट्रक्चर के कारण उन्हें माहौल नहीं मिल रहा। उन्होंने कहा कि स्कूल प्रमुखों का सारा दिन तो अफसरों को फाइलें पहुंचाने में ही लग जाता है तो फिर बच्चों की पढ़ाई की तरफ वह क्या ध्यान देंगे।
उन्होंने कहा कि लोगों का सरकारी सुविधाओं पर से भरोसा उठ चुका है। उन्होंने कहा कि पंजाब के स्कूल प्रमुखों को दिल्ली के स्कूलों के दौरे पर ले जाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बच्चों में आत्म विश्वास पैदा करना अत्यंत जरुरी है। उन्होंने कहा कि आज की तारीख में 80-90 फीसद नंबरों को नंबर नहीं समझा जा रहा। उन्होंने कहा कि बच्चों में यह प्रतिशतता का चक्कर निकाल कर उनमें विश्वास पैदा करना जरुरी है। यह जरुरी नहीं कि हर बच्चा ही पहले नंबर पर आए। भगवंत मान ने कहा कि वह पहले नंबर पर आने वाले बच्चों को भी यही कहेंगे कि अहंकार नहीं करना।
उन्होंने कहा कि हम सभी ने बच्चों का हौंसला बढ़ाना है। भगवंत मान ने स्कूल प्रमुखों से पूछा कि बच्चों की पढ़ाई के सुधार के लिए क्या किया जा सकता है. उस बारे में उन्हें सुझाव दें। उन्होंने कहा कि इस सिस्टम को बदलना है। भगवंत मान ने कहा कि अब पंजाब के स्कूल प्रमुखों को फिनलैंड, सिंगापुर, आक्सफोर्ड आदि में सरकार के अपने खर्च पर प्रोफैश्नल ट्रेनिंग उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि जिन देशों का शिक्षा का सिस्टम श्रेष्ठ है, वहां अध्यापकों को ले जाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि बच्चों के भविष्य के लिए सरकार के पास पैसे कम नहीं हैं। उन्होंने स्कूल प्रमुखों को कहा  कि स्कूल के मालिक वह हैं तथा स्कूलों की समस्याएं भी वही हल कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार बेस्ट प्रिंसिपल, बेस्ट टीचर तथा बेस्ट वाइस प्रिंसिपल के अवार्ड शुरु करेगी। उन्होंने कहा कि उनके पास जगह बहुत है तथा स्कूलों के लिए एनआरआई भी मदद करने के लिए तैयार हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Mandiyala LPG Blast: Death Toll

DC Assures Compensation to Victims’ Families; multiple district-level committees constituted for safety, parking regulation, and relief Hoshiarpur/ August 24/Daljeet Ajnoha Deputy Commissioner Aashika Jain on Sunday confirmed that the death toll in the Mandiyala...
article-image
पंजाब

बीबीएमबी रेड क्रॉस संस्था द्वारा समाज सेवा के अंतर्गत सेनेटरी पैड का वितरण – स्वच्छता ही स्वस्थ समाज की नींव है : सीमा गुप्ता

राकेश शर्मा l तलवाड़ा, 20 दिसंबर : भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) की रेड क्रॉस संस्था द्वारा मुख्य अभियंता श्री राकेश गुप्ता के निर्देशानुसार सामाजिक कल्याण के अपने निरंतर प्रयासों के तहत आज शिव...
article-image
पंजाब

72वां गणतंत्र दिवस: जि़ला प्रशासन द्वारा स्वतंत्रता सैनानियों के परिवारों का उनके घरों में सम्मान होशियारपुर-1 के चार, होशियारपुर-2 के 9, माहलपुर में एक और भूंगा ब्लॉक के 16 परिवारों को सम्मान चिह्न भेंट

होशियारपुर, 26 जनवरी: देश की आज़ादी के लिए लड़े गए लम्बे संघर्ष में अहम योगदान देने वाले स्वतंत्रता सैनानियों के परिवारों को कोविड-19 के मद्देनजऱ आज 72वें गणतंत्रता दिवस के मौके पर उनके घरों...
Translate »
error: Content is protected !!