एक्ससर्विसमैन वेलफेयर सोसायटी ने स्वतंत्रता दिवस ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक परिसर में मनाया : कैप्टन आर.एस. पठानिया ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया

by

होशियारपुर, 15 अगस्त : एक्ससर्विसमैन वेलफेयर सोसायटी गढ़शंकर ने ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक में स्वतंत्रता दिवस समारोह श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। समारोह में एक्ससर्विसमैन वेलफेयर सोसायटी गढ़शंकर के चेयरमैन कैप्टन आर.एस. पठानिया ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के बाद कैप्टन आर.एस. पठानिया ने देश की आजादी के लिए संघर्ष करने वाले सभी स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
कैप्टन आर.एस. पठानिया ने कहा कि देश आज जिस स्वतंत्रता और अधिकारों का आनंद ले रहा है, वे स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान की देन हैं। उन्होंने सभी पूर्वसैनिकों से देश के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को प्राथमिकता देने का आह्वान किया। समारोह के दौरान स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों का बलिदान देने वाले शहीदों तथा हाल के समय में दिवंगत हुए सोसायटी के पूर्वसैनिक सदस्यों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखा गया।

कैप्टन पठानिया ने सभी पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुखी और दीर्घायु जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों ने अपने सेवाकाल में देश की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है और समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी आगे भी बनी रहती है।

इस अवसर पर सूबेदार केवल सिंह अध्यक्ष , सूबेदार बलबीर सिंह उपाध्यक्ष, सूबेदार हरमिंदर सिंह वाईस चेयरमैन, मोहिंदर पाल जनरल सेक्रेटरी, शाम सुंदर दत्ता संगठन सचिव, दिनेश सिंह रणावत वित्त सचिव तथा हरि बूटा सिंह प्रेस सचिव सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक और उनके परिवार मौजूद रहे।
समारोह का समापन देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रसेवा की भावना को मजबूत करने के संकल्प के साथ हुआ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

देश की पहली ईजी रजिस्ट्रेशन प्रणाली, 48 घंटों में होगा काम ..अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने जनता को किया समर्पित

मोहाली : आम लोगों को नागरिक केंद्रित सेवाएं प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने आज ‘ईज़ी रजिस्ट्री’ प्रणाली (जमीन-जायदाद की रजिस्ट्री आसान तरीके से करने) की...
article-image
पंजाब

ब्यास में डूबे 4 युवक : 2 युवकों की मौत , 2 की दूसरे दिन भी तलाश जारी, कुछ दिन बाद विशाल का जाना था विदेश

कपूरथला :  गांव पीरेवाल के चार युवक बीते दिन रविवार को वैसाखी पर्व पर ब्यास दरिया में नहाते समय पानी में डूब गए थे। इनमें से दो युवकों का अभी तक सुराग नहीं लग...
article-image
पंजाब

*विश्व शांति व सर्वकल्याण हेतु 1101 कुंडीय रुद्र कोटि महा यज्ञ 19 फरवरी से शुरू होगा

इस यज्ञ के दौरान प्रतिदिन सुबह 9 से 12 बजे हवन होगा और साँएँ 4 से 7 बजे श्री शिव महापुराण की कथा की जाएगी *यह यज्ञ 100 वर्षों के पश्चात होशियारपुर की पुण्य...
Translate »
error: Content is protected !!