राजेश बाघा को भाजपा पंजाब में महासचिव की अहम जिम्मेदारी मिलने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर : प्रदीप रंगीला

by

जालंधर। पूर्व चेयरमैन अनुसूचित जाति आयोग पंजाब राजेश बाघा को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में पंजाब महासचिव की अहम जिम्मेदारी सौंपे जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर है। उनकी नियुक्ति पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी।

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रदीप रंगीला और भाजपा जिला जालंधर देहाती उत्तरी अनुसूचित जाति मोर्चा के महासचिव परमजीत बाघा जौहल ने कहा कि राजेश बाघा को मिली यह जिम्मेदारी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा समाज सेवा और संगठन के प्रति उनके योगदान की पहचान है।

उन्होंने कहा कि राजेश बाघा के नेतृत्व में भाजपा को गांव-गांव तक संगठन मजबूत करने में मदद मिलेगी। साथ ही, दलित समाज के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को भी मजबूती से उठाया जाएगा।

इस मौके पर भाजपा नेता प्रदीप रंगीला, बिल्ला कंबाला, सतपाल धंजल, संजीव राणा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी नेताओं ने राजेश बाघा को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि उनके अनुभव और संगठनात्मक क्षमता से पंजाब में भाजपा को और मजबूती मिलेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

धर्मेन्द्र को गुजरे चार दिन भी नहीं बीते कि हेमा और सनी के बीच बढ़ी रार, खुलकर सामने आई रिश्तों की फूट

बालीवुड के ही-मैन, धर्मेंद्र, 24 नवंबर को गुज़र गए। वे 8 दिसंबर को 90 साल के होने वाले थे, लेकिन अपने जन्मदिन से ठीक 15 दिन पहले ही उनका निधन हो गया। उनके जाने...
article-image
पंजाब

यूथ कांग्रेस पंजाब के  प्रणव किरपाल के जनरल सेक्रेटरी चुने जाने पर पंचों, सरपंचों और प्रमुख कांग्रेस नेताओं ने जोरदार किया स्वागत

गढ़शंकर :  पंजाब प्रदेश यूथ कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी चुने जाने पर आज गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों के पंचों, सरपंचों और प्रमुख कांग्रेस नेताओं ने प्रणव किरपाल का जोरदार स्वागत किया। इस...
Translate »
error: Content is protected !!