भडियार पंडोरी-बीत के जंगल में खैर के पेड़ों की चोरी का आरोप, पूर्व सरपंच ने वन विभाग से कार्रवाई की मांग की

by

गढ़शंकर।  बीत इलाके में पड़ते शिवालिक के जंगलों में खैर के पेड़ों की कथित अवैध कटाई का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि भडियार पंडोरी-बीत  के पंचायती जंगल में पिछले करीब दो सप्ताह से लगातार खैर के पेड़ काटे जा रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से मामले में तुरंत कार्रवाई की मांग की है।

गांव के पूर्व सरपंच एवं नंबरदार ओम प्रकाश मीलू ने आरोप लगाया कि पंचायत के मालिकाना रकबे वाले जंगल से खैर के पेड़ों की लगातार चोरी हो रही है। उनके अनुसार, खैर चोरी में पंडोरी-बीत , साउली और भंडियार गांवों के कुछ लोग शामिल हैं, जो बैटरी से चलने वाली आरी की मदद से कुछ ही मिनटों में पेड़ काटकर मौके से ले जाते हैं।

पूर्व सरपंच ने दावा किया कि पिछले दो सप्ताह के दौरान खैर के सैकड़ों पेड़ काटे जा चुके हैं और यह सिलसिला अभी भी जारी है। उन्होंने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि लगातार घटनाओं के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से खैर माफिया के हौसले बढ़ रहे हैं।

वहीं, गांव के निवासी पवनजीत ने वन विभाग को भेजी शिकायत में आरोप लगाया कि शामलात भूमि के पास स्थित उनके निजी रकबे से भी खैर के 19 पेड़ काट लिए गए हैं। पूर्व सरपंच एवं नंबरदार  ओम प्रकाश मीलू ने वन विभाग से मांग की है कि मामले की जांच कर खैर चोरी में शामिल लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए तथा जंगलों में अवैध कटाई रोकने के लिए गश्त बढ़ाई जाए।
इस संबंध में संपर्क करने पर वन रेंज अधिकारी सुभाष चंद्र ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में है और विभाग की ओर से जल्द आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

108 संत बाबा हरि सिंह जी की याद को समर्पित धार्मिक समारोह का किया आयोजन

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : संत बाबा हरि सिंह जी महाराज नैकी वालों की तपस्थली गांव पंजोडा में गुरुद्वारा नैकी साहिब में संत बाबा जसपाल सिंह पंजोडा के नेतृत्व में 108 संत बाबा हरी सिंह जी...
article-image
पंजाब

भरत मिलाप और भगवान राम के राज्याभिषेक के साथ संपन्न हुआ उत्तर भारत का प्रसिद्ध दशहरा महोत्सव

श्री राम लीला कमेटी के प्रधान गोपी चंद कपूर सहित समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने किया सहयोगियों एवं गणमान्यों का सम्मान होशियारपुर : दलजीत  अजनोहा –  श्री राम लीला कमेटी की तरफ से करवाए जा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा

कनाडा में हिंदू और सिख की जनसंख्या…. जानें

खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर के मर्डर के बाद से ही हिंदुस्तान व कनाडा के रिश्तों में खटास देखने को मिली है. कनाडा बैक टू बैक निज्जर की हत्या के इल्जाम भारत पर लगाता...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पीएम मोदी की साधना 45 घंटे तक चलेगी : 45 घंटे के कठोर ध्यान में ना तो वह अन्न ग्रहण करेंगे, ना ही किसी से बात करेंगे, जरूरत पड़ने सिर्फ केवल नींबू पानी का सेवन करेंगे

कन्याकुमारी :  लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण की वोटिंग से पहले तमिलनाडु के कन्याकुमारी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साधना में लीन हो चुके हैं। बताया जा रहा है कि ध्यान कक्ष में पीएम मोदी...
Translate »
error: Content is protected !!