खन्ना ने नवनियुक्त प्रदेश मंत्री मीनू सेठी का किया सम्मान

by

होशियारपुर। भारतीय जनता पार्टी की पूर्व प्रदेश महिला विंग अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेत्री को दोबारा पार्टी की प्रदेश मंत्री नियुक्त किए जाने पर पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अविनाश राय खन्ना ने उनका सम्मान कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर अविनाश राय खन्ना ने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा उन्हें दोबारा प्रदेश मंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपा जाना उनकी संगठनात्मक क्षमता, समर्पण और पार्टी के प्रति निष्ठा का सम्मान है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि वह अपनी जिम्मेदारी को पूरी लगन और प्रतिबद्धता के साथ निभाते हुए संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा भाजपा की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। खन्ना ने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण को हमेशा सम्मान दिया जाता है तथा संगठन में जिम्मेदारियां कार्यकर्ताओं की योग्यता एवं कार्यक्षमता के आधार पर दी जाती हैं। उन्होंने नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि उनके अनुभव और सक्रियता से प्रदेश में पार्टी संगठन को निश्चित रूप से नई मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए पार्टी के प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर राजेश नाकड़ा, गोपी चंद कपूर, आनंद अग्रवाल, चेतन सूद, एडवोकेट एस.पी. राणा, एस.पी. दीवान सहित अन्य गणमान्य भी मौजूद थे.

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डिप्टी स्पीकर रौड़ी द्वारा 65 गांवों के पंचों-सरपंचों व अधिकारियों से बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की 

गढ़शंकर, 20 मार्च : हल्का गढ़शंकर से विधायक व पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्णा सिंह रौड़ी  द्वारा उप मंडल गढ़शंकर के मीटिंग हॉल में गांव के विकास कार्यों के लिए विभिन्न विभागों...
article-image
पंजाब

Admissions and Classes Begin for

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/April 29 : At the Sri Guru Gobind Singh Khalsa Collegiate School, operating within the campus of Sri Guru Gobind Singh Khalsa College, Mahilpur, admissions for the academic session 2025–26 are underway in...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ब्रिटिश सेना में इतिहास रचा, मेजर मुनीश और कैप्टन हरप्रीत चौहान बने पहले भारतीय दंपति जिन्हे मिला कमीशन

लंदन / नई दिल्ली/ दलजीत अजनोहा : ब्रिटेन में बसे भारतीय समुदाय के लिए यह गर्व और प्रेरणा का क्षण है। मेजर मुनीश चौहान और कैप्टन हरप्रीत चौहान ने ब्रिटिश आर्मी में कमीशन प्राप्त...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

गैंगस्टरों, तस्करों और अन्य अपराधियों के लिए पंजाब की पवित्र धरती पर कोई जगह नहीं: मुख्यमंत्री

* जहानखेला में 2490 पुलिस कर्मचारियों की पासिंग आउट परेड के दौरान कार्यक्रम की मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने की अध्यक्षता जहानखेला (होशियारपुर), 2 मार्च :  मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने स्पष्ट शब्दों में...
Translate »
error: Content is protected !!