क्रिकेटर मनप्रीत गोनी और इंटरनैशनल एथलीट कुनार बुधवार को आम आदमी पार्टी में शामिल : सीएम मान बोले- युवाओं को मिलेगा प्रेरणा का नया संदेश

by

चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी (आप) की जनहित से जुड़ी नीतियों और पंजाब सरकार के विकास कार्यों से प्रभावित होकर भारतीय क्रिकेटर मनप्रीत सिंह गोनी और इंटरनेशनल गोल्ड मेडलिस्ट एथलीट कुनार बुधवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दोनों खिलाड़ियों का पार्टी में स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने गोनी और कुनार को सिरोपा देकर सम्मानित किया और उन्हें औपचारिक रूप से पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान पंजाब सरकार में मंत्री गुरमीत खुडियां भी मौजूद रहे।

युवाओं को खेलों से जोड़ने में मिलेगी मदद

इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी परिवार में आज दो नए और महत्वपूर्ण सदस्य जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि खेल के मैदान में पंजाब का नाम रोशन करने वाले इन युवाओं का साथ ‘रंगला पंजाब’ बनाने के अभियान को और मजबूती देगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि गोनी और कुनार का अनुभव प्रदेश के युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

AAP की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए खिलाड़ी

आम आदमी पार्टी में शामिल होने के बाद मनप्रीत सिंह गोनी और कुनार ने कहा कि वे मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार की नीतियों और राज्य के विकास के लिए किए जा रहे कार्यों से प्रभावित हैं। दोनों खिलाड़ियों ने भरोसा जताया कि वे पार्टी को मजबूत करने के साथ-साथ पंजाब की बेहतरी के लिए पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ काम करेंगे।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गेहूं की कटाई के दौरान घायल किसान को पंजाब सरकार से 48 हजार रुपए की वित्तीय सहायता

मार्किट कमेटी के चेयरमैन जसपाल सिंह चेची ने दिया सहायता राशि का चैक होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : गांव बडियाल के जसविंदर सिंह, जिनका गेहूं की कटाई के दौरान बायां हाथ गंभीर रूप से घायल होकर...
article-image
पंजाब

प्रदेश की नर्सरियों में दो वर्षों में तीन करोड़ पौधों का लक्ष्य किया जाएगा पूरा: लाल चंद कटारुचक्क

वन मंत्री ने होशियारपुर की पालीथीन थैलों की फैक्ट्री का किया दौरा, पूर्णतौर पर कार्यशील फैक्ट्री में किया जा रहा है प्रति सप्ताह 3.50 टन थैलों का उत्पादन थैलों के स्तर में वृद्धि करते...
article-image
पंजाब

पैन इंडिया के अंतर्गत शुरु हुए जागरुकता अभियानों के अंतर्गत हर गांव तक पहुंचाई जाएगी जागरुकता की अलख : जिले के दूर-दराज के इलाकों के अलावा केंद्रीय जेल, जुवेनाइल होम व स्पैशल होम को भी किया जाएगा कवर

होशियारपुर, 01 नवंबर: सी.जे.एम-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी श्रीमती अपराजिता जोशी ने बताया कि 9 नवंबर को माउंट कार्मल स्कूल कक्कों में नेशनल लीगल अवेयरनेस डे संबंधी मैगा लीगल अवेयरनैस कैंप आयोजित किया जा...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर रैली की सफलता के लिए हलका चब्बेवाल बसपा मीटिंग में पहुंचे डॉ. करीमपुरी

गुरु साहिबान विरोधी टिप्पणियों की की गई निंदा हुशियारपुर/दलजीत अज्नोहा :  बहुजन समाज पार्टी हलका चब्बेवाल के अधिकारियों की मीटिंग एडवोकेट पलविंदर माना जिलाध्यक्ष और हलका प्रभारी के नेतृत्व में कम्युनिटी सेंटर चब्बेवाल में...
Translate »
error: Content is protected !!