एएम नाथ। पालमपुर 20 अगस्त : कांगड़ा पुलिस की CIA टीम को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पालमपुर थाना के क्षेत्र में आने वाले सीनियर सेकेंडरी स्कूल खलेट के समीप गश्त/नाकेबंदी के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर एक स्विफ्ट कार No HP53 5609 को तलाशी के लिए रोका गया तो वाहन की चेकिंग के दौरान कार सवार से 121 ग्राम चरस बरामद हुई है
अभियुक्त की पहचान
नाम: राकेश कुमार,उम्र: 32 वर्ष
गांव खलेट,वार्ड नंबर 8, डा0 ठाकुरद्वारा, तहसील पालमपुर, जिला कांगड़ा पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए 121 ग्राम चरस व वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है तथा आरोपी के खिलाफ ND&PS Act में मामला दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि आरोपी यह चरस कहां से लाया था और किसे सप्लाई करने जा रहा था।
पुलिस प्रशासन आम जनता से अपील करता है कि यदि आपके आसपास कोई भी व्यक्ति नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त पाया जाता है, तो इसकी सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी।
