ढाडा खुर्द में शामलात जमीन से 35-36 हरे पेड़ काटने का मामला, ग्रामीणों ने जांच की मांग की

by

गढ़शंकर, 19 अगस्त  : ब्लॉक गढ़शंकर के गांव ढाडा खुर्द में शामलात जमीन पर स्थित ग्राउंड से करीब 35-36 हरे पेड़ कथित तौर पर बिना पंचायती प्रस्ताव और अनुमति के काटे जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों और पर्यावरण प्रेमियों ने इस मामले को लेकर उच्च अधिकारियों को लिखित शिकायत भेजकर जांच करवाने तथा जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

ग्रामीणों जसवीर कौर, रणजी कौर और मनजिंदर सिंह आदि ने बताया कि 17-18 अगस्त की रात गांव की शामलात जमीन स्थित ग्राउंड में लगे करीब 7-8 वर्ष पुराने विभिन्न प्रजातियों के हरे पेड़ काट दिए गए। इनमें 14 डेक, 7 सफैदा, 2 जामुन, 3 अमरूद, 2 नीम, 1 पीपल, 2 आम, 3 तून और 2 शिरींह के पेड़ शामिल हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि पेड़ों को पेट्रोल आरे से जमीन से करीब 4-5 इंच ऊपर से काटा गया और काटी गई लकड़ी को मौके से हटा दिया गया। उन्होंने इस संबंध में बीडीपीओ गढ़शंकर, एसडीएम गढ़शंकर, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी होशियारपुर, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) होशियारपुर, डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर, ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग पंजाब तथा मुख्यमंत्री पंजाब को लिखित शिकायत भेजकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है।

सरपंच ने पेड़ काटने की जानकारी से किया इनकार

गांव की सरपंच मनजीत कौर ने कहा कि उन्होंने स्वास्थ्य खराब रहने के कारण वर्ष 2024 में सरपंच पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने कहा कि उन्हें पेड़ काटे जाने की जानकारी घटना के बाद मिली है। उन्होंने इस संबंध में पंच हरदीप सिंह से जानकारी लेने की बात कही।

पंच हरदीप सिंह ने बताया कि गांव की ग्राउंड में विकास कार्यों के लिए सरकार की ओर से ग्रांट मिली है। ग्राउंड में पाइपलाइन और स्ट्रीट लाइट लगाने के कार्य में पेड़ कथित तौर पर बाधा बन रहे थे, जिसके चलते इन्हें काटा गया। जब उनसे पेड़ काटने के लिए पंचायत द्वारा पारित प्रस्ताव के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि प्रस्ताव भी डाल दिया जाएगा और पहले विकास कार्य करवाना जरूरी है। इसके बाद उन्होंने फोन काट दिया। बाद में उनसे संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।

पंचायत कार्यालय ने अनुमति जारी करने से किया इनकार

पंचायत सचिव गढ़शंकर जसविंदर सिंह ने बताया कि गांव ढाडा खुर्द की पंचायत की ओर से पेड़ काटने संबंधी कोई प्रस्ताव कार्यालय को प्राप्त नहीं हुआ है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कार्यालय की ओर से पेड़ काटने की कोई अनुमति जारी नहीं की गई।

बीडीपीओ गढ़शंकर मनजिंदर कौर ने भी कहा कि पंचायत ढाडा खुर्द की ओर से पेड़ काटने संबंधी कोई पंचायती प्रस्ताव कार्यालय में प्राप्त नहीं हुआ और न ही विभाग द्वारा पेड़ काटने की कोई अनुमति दी गई है। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि शामलात जमीन से काटे गए पेड़ों के मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवाई जाए, पेड़ों की कटाई के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान की जाए और नियमों के अनुसार उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में बनी 163 के क़रीब दवाइयों के सैंपल फेल : पीजीआई चंडीगढ़ में अक्टूबर माह में 5 मरीज़ों की हुई थी मौत

नालागढ़ : 2022 के 11 महीनों में हिमाचल में बनी 163 के क़रीब दवाइयों के सैंपल फेल हो चुके हैं। दवाओं की गुणवत्ता को सुधारने के लिए ड्रग विभाग भी पूरी तरह से मुस्तैद...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पति की लाश छत से फेंककर सोने चले गई थी पत्नी : सरियों से पीट पीट कर पति को कर दिया था अधमरा

जयपुर. राजस्थान के डूंगरपुर जिले से खबर है। चार दिन पहले हुई हत्या का खुलासा पुलिस ने किया है। हत्या के आरोप में मृतक की पत्नी को अरेस्ट किया गया है। उसने हत्या करना...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

15वां शहीद-ए-आजम भगत सिंह फुटबॉल टूर्नामेंट पूरी शानो-शौकत से आरंभ – एसडीएम गढ़शंकर हरबंस सिंह ने किया टूर्नामेंट का उद्घाटन

गढ़शंकर, 25 नवम्बर: शहीद-ए-आजम भगत सिंह फुटबॉल क्लब गढ़शंकर द्वारा अध्यक्ष एडवोकेट जसवीर सिंह राय के नेतृत्व में करवाया जा रहा 15वां फुटबॉल टूर्नामेंट गढ़शंकर के सीनीयर संकैडरी स्कूल में स्थित ओलंपियन जरनैल सिंह...
article-image
पंजाब

ED ने IAS कंवलप्रीत कौर बराड़ को किया तलब, मोहाली के सनटेक सिटी प्रोजेक्ट मामले में होगी पूछताछ

संशोधित CLU मंजूरी और कथित मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के सिलसिले में 18 अगस्त को पेश होने का समन चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मोहाली के चर्चित सनटेक सिटी मेगा प्रोजेक्ट से जुड़ी जांच...
Translate »
error: Content is protected !!