हिमकेयर मामले में विजिलेंस की पूछताछ के बाद बोले भाजपा विधायक डॉ. जनक राज : राजनीतिक प्रतिशोध, सिटिंग जज से जांच कराने की मांग

by

विजिलेंस मुख्यालय में हिमकेयर क्लेम से जुड़े सवालों के दिए जवाब, अस्पताल से रिकॉर्ड का सत्यापन करें

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में हिमकेयर योजना में कथित गड़बड़ी को लेकर विजिलेंस जांच के घेरे में आए भरमौर से भाजपा विधायक डॉ. जनक राज से वीरवार को शिमला स्थित विजिलेंस मुख्यालय में करीब तीन घंटे तक पूछताछ हुई। डॉ. जनक राज सुबह करीब 11:30 बजे विजिलेंस मुख्यालय पहुंचे और पूछताछ पूरी होने के बाद बाहर आकर मीडिया से बातचीत की।
उन्होंने अपने कार्यकाल में आईजीएमसी में हिमकेयर योजना के तहत हुए उपचार और क्लेम से जुड़े सवालों के जवाब देने की बात कही। साथ ही उन्होंने पूरे मामले की जांच विजिलेंस से कराने के बजाय हाईकोर्ट के सिटिंग जज से करवाने की मांग उठाकर सरकार पर राजनीतिक प्रतिशोध का आरोप लगाया।
डॉ. जनक राज ने बताया कि विजिलेंस अधिकारियों ने उनसे उस अवधि से जुड़े सवाल पूछे, जब वह आईजीएमसी में मेडिकल सुपरिटेंडेंट के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने कहा कि पूछताछ के दौरान अधिकारियों ने हिमकेयर योजना के तहत आईजीएमसी में हुए मामलों को लेकर जानकारी मांगी और उन्होंने अपने स्तर पर उपलब्ध सभी सवालों के जवाब दिए। उनका कहना था कि संबंधित रिकॉर्ड आईजीएमसी में मौजूद है और जांच एजेंसी अस्पताल से रिकॉर्ड का सत्यापन कर सकती है।
————-///////—
उपचार उपलब्ध करवाना थी जिम्मेदारी

उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान आईजीएमसी में हिमकेयर योजना के तहत करीब 95 करोड़ रुपये के क्लेम रेज हुए और करीब 47 हजार लोगों का हिमकेयर कार्ड के माध्यम से उपचार किया गया। डॉ. जनक राज के मुताबिक अस्पताल में हिमकेयर कार्डधारकों को सरकार की ओर से निर्धारित नियम के अनुसार उपचार उपलब्ध करवाना उनकी जिम्मेदारी थी।
———————
‘राजनीति नहीं, रिकॉर्ड से सामने आए सच्चाई’

डॉ. जनक राज ने कहा कि हिमकेयर गरीब और जरूरतमंद लोगों के उपचार के लिए बनाई गई जनकल्याणकारी योजना है। उनके अनुसार योजना के तहत किसी व्यक्ति को उसके राजनीतिक दल, क्षेत्र या विधानसभा क्षेत्र के आधार पर लाभ नहीं दिया गया। उन्होंने दावा किया कि हिमकेयर योजना से प्रदेश के लाखों लोगों को उपचार की सुविधा मिली है। उन्होंने कहा कि इस मामले में अफवाहों और राजनीतिक बयानों के बजाय रिकॉर्ड के आधार पर सच्चाई सामने आनी चाहिए।
————====
पुरुषों की बच्चेदानी के ऑपरेशन, यह कार्यप्रणाली पर सवाल

उन्होंने विशेष रूप से पुरुषों की बच्चेदानी के ऑपरेशन से जुड़े कथित बयानों पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस तरह की बातें आईजीएमसी में काम करने वाले डॉक्टरों और कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े करती हैं।
—————-
‘विजिलेंस ने क्या पूछा, जनता को बताऊंगा’

डॉ. जनक राज ने कहा कि विजिलेंस पूछताछ के दौरान उनसे पूछे गए सवालों को वह सार्वजनिक करने की तैयारी में हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल की जनता को यह जानने का अधिकार है कि हिमकेयर योजना के मामले में उनसे आखिर क्या-क्या सवाल पूछे जा रहे हैं।
उन्होंने दावा किया कि हिमकेयर योजना के तहत हुए खर्च का पूरा रिकॉर्ड उपलब्ध है। उनके अनुसार योजना के तहत हुए लेन-देन और खरीद प्रक्रिया नियमों के अनुसार हुई है। उन्होंने कहा कि विजिलेंस अधिकारियों को भी उन्होंने स्पष्ट किया है कि जिन सवालों के जवाब उनके पास हैं, वे दे चुके हैं और जिन तथ्यों की पुष्टि दस्तावेजों से होनी है, उन्हें आईजीएमसी के रिकॉर्ड से वेरिफाई किया जा सकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बुजुर्गों,जरूरतमंदों को मिलेगी घर द्वार पर स्वास्थ्य देखभाल सेवा – पंचायत स्तर पर सेहत सेवा स्वयं सहायता समूह होंगे गठित: डीसी हेमराज बैरवा

धर्मशाला में अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस पर कार्यशाला आयोजित एएम नाथ।धर्मशाला, 05 दिसंबर। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि कांगड़ा जिला में सेहत सेवा अभियान के तहत वरिष्ठ नागरिकों, चलने फिरने में असमर्थ रोगियों को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के साथ खुला अन्याय, यह बजट नहीं बल्कि विश्वासघात है : सुरजीत भरमौरी

एएम नाथ। चम्बा :  16वें वित्त आयोग द्वारा हिमाचल प्रदेश को राजस्व घाटा अनुदान से वंचित किया जाना प्रदेश के साथ किया गया सबसे बड़ा आर्थिक अन्याय है। इस फैसले से हिमाचल को हर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

संत बाबा ढांगू वाले गुर्जर राजकीय महाविद्यालय बीटन में 20वां वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित : खेलकूद व शिक्षा के समन्वय से ही होता है सर्वांगीण विकास : मुकेश अग्निहोत्री

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने की अध्यक्षता, मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित रोहित जसवाल।  ऊना, 16 मार्च : संत बाबा ढांगू वाले गुर्जर राजकीय महाविद्यालय बीटन में आज(सोमवार) को 20वां वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अर्की क्षेत्र में बाहरी किन्नरों के हस्तक्षेप का आरोप : पूनम महंत ने प्रशासन से की जांच व कार्रवाई की मांग

योगेश चौहान/अर्की : अर्की, 20 जुलाई। अर्की क्षेत्र की किन्नर समाज की प्रतिनिधि पूनम महंत ने रविवार को आयोजित प्रेस वार्ता में आरोप लगाया कि पंजाब के धर्मपुर, कुराली और रोपड़ क्षेत्र से कुछ...
Translate »
error: Content is protected !!