पेट दर्द की जांच के लिए भी पांगीवासियों को जाना पड़ता है बाहर : डॉ. जनक राज

by

पीएचसी साच का भवन तैयार, फिर भी स्वास्थ्य विभाग को नहीं सौंपा

रिक्त पद भरने और जरूरी स्वास्थ्य उपकरण उपलब्ध करवाने की उठाई मांग

एएम नाथ। शिमला : ग्रीष्मकालीन विधानसभा सत्र के दौरान भरमौर-पांगी के विधायक डॉ. जनक राज ने जनजातीय क्षेत्र पांगी में चरमराई स्वास्थ्य व्यवस्था का मुद्दा सदन में उठाया। उन्होंने कहा कि पांगी के लोगों को आज भी सामान्य स्वास्थ्य जांच के लिए कई किलोमीटर दूर दूसरे जिलों और यहां तक कि दूसरे प्रदेशों का रुख करना पड़ रहा है।
डॉ. जनक राज ने कहा कि पांगी में किसी व्यक्ति को पेट दर्द जैसी सामान्य बीमारी होने पर भी अल्ट्रासाउंड अथवा अन्य जरूरी जांच के लिए कुल्लू, मनाली, मंडी या जम्मू तक जाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि यह स्थिति सरकार के व्यवस्था परिवर्तन के दावों पर सवाल खड़े करती है। दुर्गम जनजातीय क्षेत्र पांगी में अभी तक ऐसा आदर्श स्वास्थ्य संस्थान विकसित नहीं हो पाया है, जहां लोगों को आवश्यक जांच और उपचार की सुविधाएं स्थानीय स्तर पर मिल सकें।
विधायक ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) साच के भवन का मामला भी विधानसभा में उठाया। उन्होंने कहा कि करोड़ों रुपये खर्च कर भवन तैयार किया जा चुका है, लेकिन अभी तक इसे स्वास्थ्य विभाग को सौंपा नहीं गया है। भवन तक पहुंचने वाले करीब 100 से 150 मीटर रास्ते का मामला भी लंबित है। इसके चलते तैयार भवन का लाभ स्थानीय लोगों को नहीं मिल पा रहा है।
डॉ. जनक राज ने कहा कि पांगी के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में चिकित्सकों, स्टाफ नर्स और फार्मासिस्ट समेत कई महत्वपूर्ण पद रिक्त हैं। उन्होंने सरकार से इन पदों को जल्द भरने के साथ ही स्वास्थ्य संस्थानों में आवश्यक उपकरण उपलब्ध करवाने की मांग की।
उन्होंने कहा कि सरकार को पांगी की भौगोलिक परिस्थितियों और स्थानीय लोगों की वास्तविक जरूरतों को ध्यान में रखकर स्वास्थ्य व्यवस्था की योजना बनानी होगी। शिमला और धर्मशाला जैसी सुविधाओं के आधार पर पांगी की स्वास्थ्य व्यवस्था का आकलन नहीं किया जा सकता। दुर्गम क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उनके घर के नजदीक उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

DC ने घंडावल में बांस की विभिन्न प्रजातियो के पौधे रोपित कर किया वेम्वू वाटिका का शुभारंभ

ऊना, 8 जनवरी – उपायुक्त राघव शर्मा ने सोमवार को ऊना जिला के घंडावल गांव में स्थापित की जा रही वेम्वू गांव परियोजना में बनने वाली वेम्वू ऑक्सीज़न पार्क में पौधा रोपण कर वेम्वू...
article-image
हिमाचल प्रदेश

समर कैंप 2026 में नौनिहालों को करवाई जाएगी ‘कमाल की तैयारी : 3 से 6 साल तक के लगभग 80 हजार बच्चों का किया जाएगा मार्गदर्शन एवं मूल्यांकन

प्रदेश भर के चयनित 6400 आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से चलाया जाएगा अभियान हमीरपुर खंड के 64 आंगनवाड़ी केंद्रों की कार्यकर्ताओं को किया गया प्रशिक्षित एएम नाथ। हमीरपुर 10 जून। महिला एवं बाल विकास...
हिमाचल प्रदेश

ऊना कालेज में कैच द रेन कार्यक्रम आयोजित

ऊना, 22 फरवरी: नेहरू युवा केंद्र ऊना की और से राजकीय महाविद्यालय ऊना में सोमवार को खण्ड स्तरीय जल शक्ति अभियान 02 के अंतर्गत कैच द रेन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्यातिथि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आप ने 10 और प्रत्याशियों की जारी अंतिम सूची : आप को डॉक्टरों, पूर्व सैनिकों और वकीलों पर भी भरोसा

शिमला । हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी  ने 10 और प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। जिसके साथ ही आप ने सभी 68 विधानसभा सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों...
Translate »
error: Content is protected !!