पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने मीतू विज से राखी बंधवाकर मनाया रक्षाबंधन का पर्व

by

होशियारपुर : रक्षाबंधन के पावन अवसर पर पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अविनाश राय खन्ना ने मीतू विज से राखी बंधवाकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का यह पर्व श्रद्धा और स्नेह के साथ मनाया। इस अवसर पर मीतू विज ने खन्ना की कलाई पर राखी बांधकर उनकी दीर्घायु, स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की कामना की। इस अवसर पर खन्ना ने कहा कि रक्षाबंधन केवल राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास, सम्मान और सुरक्षा के संकल्प का प्रतीक है। भारतीय संस्कृति में इस पर्व का विशेष महत्व है, जो परिवार और समाज में आपसी स्नेह एवं भाईचारे की भावना को मजबूत करता है। खन्ना ने मीतू विज को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें अपने सभी त्योहारों को आपसी प्रेम, सौहार्द और सामाजिक समरसता के साथ मनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे पर्व हमारी समृद्ध भारतीय संस्कृति और पारिवारिक मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने एक-दूसरे को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं तथा समाज में प्रेम, भाईचारे और सद्भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

जिन किसानों के खेतों में नहरी पानी आया है वे तुरंत संपर्क करें : डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी

गांव साधोवाल में विकास कार्यों के लिए डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने 18 लाख का चेक प्रदान किया गढ़शंकर ।भविष्य की पीढ़ियों के लिए भूमिगत जल को संरक्षित करना पंजाब सरकार की प्राथमिकता है। कंडी...
article-image
पंजाब

गैंगस्टर हैप्पी जट के शूटरों को फंडिंग करने वाले दो गिरफ्तार

अमृतसर : विदेश में बैठे कुख्यात गैंगस्टर हैप्पी जट के इशारे पर फंडिंग करने वाले दो आरोपियों को अमृतसर (देहात) पुलिस के सीआईए स्टाफ ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से तीन मोबाइल,...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

2 ड्रग तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ : 4 महिलाओं समेत 8 गिरफ्तार

जम्मू । जम्मू पुलिस ने दो बड़े मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए करोड़ों रुपये की हेरोइन के साथ चार महिलाओं समेत आठ तस्करों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने रविवार...
article-image
पंजाब

राहुल अग्निहोत्री की माता उपकार अग्निहोत्री की आत्मिक शांति के लिए रखे गरुड़ पुराण के पाठ का कल 15 जनवरी को भोग डाला जायेगा

गढ़शंकर :  समाज सेवी राहुल अग्निहोत्री की माता उपकार अग्निहोत्री का चार जनवरी को देहांत हो गया था। राहुल अग्निहोत्री ने बताया कि कल 15 जनवरी को  दोपहर एक से दो वजे में परशूराम...
Translate »
error: Content is protected !!