तीन बहनें करती रहीं राखी का इंतजार, इकलौता भाई जिंदगी की जंग हार गया

by

23 वर्षीय परमप्रीत की तीन बहनें करती रहीं इंतजार, अज्ञात वाहन की टक्कर के बाद डिवाइडर का एंगल सिर में लगा

मोहाली। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर अपनी तीन बहनों से राखी बंधवाने घर जा रहे 23 वर्षीय युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। हादसा शुक्रवार सुबह एयरपोर्ट चौक के पास भारतमाला रोड पर हुआ। मृतक की पहचान गांव मच्छलीकलां निवासी परमप्रीत के रूप में हुई है। वह परिवार का इकलौता बेटा और तीन बहनों का भाई था।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मॉर्चरी में रखवा दिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि हादसे को अंजाम देने वाले वाहन और उसके चालक का पता लगाया जा सके।

छह महीने से जीरकपुर में कर रहा था काम

परमप्रीत पेशे से इलेक्ट्रिशियन था और पिछले करीब छह महीने से जीरकपुर के एक होटल में काम कर रहा था। वह वहीं अपनी रिश्तेदारी में रह रहा था। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात बजे छुट्टी होने के बाद वह बाइक से अपने गांव मच्छलीकलां स्थित घर के लिए निकला था। परिवार के अनुसार, वह रक्षाबंधन पर अपनी तीनों बहनों से राखी बंधवाने के लिए घर जा रहा था।

बताया जा रहा है कि एयरपोर्ट रोड पर भारतमाला प्रोजेक्ट के पास पहुंचते ही किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद परमप्रीत सड़क किनारे जा गिरा। इसी दौरान डिवाइडर का एंगल उसके सिर में जा लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

राहगीर ने दी पुलिस को सूचना

मृतक के दोस्त गुरजीत सिंह के अनुसार, हादसे के समय सुबह होने के कारण सड़क पर ज्यादा ट्रैफिक नहीं था। टक्कर के बाद परमप्रीत सड़क किनारे पड़ा रहा। वहां से गुजर रहे एक राहगीर की नजर उस पर पड़ी, जिसके बाद उसने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक परमप्रीत की हालत बेहद गंभीर हो चुकी थी। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल की मॉर्चरी में रखवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

परिवार का इकलौता सहारा था परमप्रीत

गुरजीत सिंह ने बताया कि परमप्रीत के पिता बुजुर्ग हैं और ज्यादा काम नहीं कर पाते। परिवार की जिम्मेदारी काफी हद तक परमप्रीत के कंधों पर थी। उसकी अभी शादी भी नहीं हुई थी। रक्षाबंधन के दिन जिस भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए तीन बहनें इंतजार कर रही थीं, उसी भाई की मौत की खबर ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया।

परमप्रीत की मौत की खबर मिलते ही घर में मातम पसर गया। तीनों बहनों और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर हादसे के लिए जिम्मेदार वाहन की तलाश में जुटी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

नकाबपोश लुटेरों द्वारा दिनदिहाड़े गुप्ता मनी चेंजर को लूटने की नाकाम कोशिश : दूकान में घुसे लुटेरे और मालिक पर तानी पिस्तौल , मनी चेंजर बिना डरे लुटेरों से भिड़े , घबरा कर भागने को मजबूर हुए लुटेरे

सैला खुर्द। 1 अगसत : जम्मू चंडीगढ़ हाईवे पर कस्बा सैला खुर्द में दोपहर करीब दो वजे तीन नकाबपोश लुटेरे गुप्ता मनी चेंजर की दुकान में लूटने के मकसद से घुसे तो मनी चेंजर...
article-image
पंजाब

लोकसभा क्षेत्र होशियारपुर का बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ का ओंकार चाहलपुरी को अतिरिक्त संयोजक तथा संजीव कटारिया को गढ़शंकर ब्लॉक का संयोजक किया नियुक्त

गढ़शंकर : भाजपा ने वरिष्ठ नेता ओंकार सिंह चाहलपुरी को लोकसभा क्षेत्र होशियारपुर से बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ का अतिरिक्त संयोजक तथा संजीव कटारिया को गढ़शंकर ब्लॉक का संयोजक नियुक्त किया है। उल्लेखनीय है कि ओंकार...
article-image
पंजाब

28 सबसे वांछित अपराधियों की सूची की जारी : पंजाब में गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने की तैयारी, सीएम मान की अगुवाई में ‘पुरस्कार नीति’ लागू

चंडीगढ़ :  मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब सरकार ने एक अहम और ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए ‘पुरस्कार नीति’ लागू की है। इस नीति के तहत पंजाब पुलिस को राज्य में वांछित अपराधियों/गैंगस्टरों...
Translate »
error: Content is protected !!