नेरवा में खाई में गिरी ऑल्टो : महिला की मौत; चार घायल

by

एएम नाथ।  नेरवा। नेरवा से करीब एक किलोमीटर दूर हडेऊ नाला के पास रविवार को एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल नेरवा ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद कुछ घायलों को गंभीर हालत के चलते आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार ऑल्टो कार नंबर एचपी-08ए-8604 शलन-टिकरी से नेरवा की ओर जा रही थी। हडेऊ नाला के समीप पहुंचने पर चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और कार सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

हादसे में महिला की मौत

मृतका की पहचान नीतू पत्नी नरेश कुमार, निवासी गांव हिराह, तहसील नेरवा, जिला शिमला के रूप में हुई है।

घायलों की पहचान रितिक पुत्र हरी राम, नरेश पुत्र मस्त राम और कामरा पुत्री नरेश कुमार, सभी निवासी गांव हिराह, डाकघर धनत, तहसील नेरवा, तथा श्वेता देवी निवासी गांव व डाकघर मनेवटी, तहसील नेरवा के रूप में हुई है।

सभी घायलों को पहले सिविल अस्पताल नेरवा पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की स्थिति को देखते हुए कुछ को बेहतर इलाज के लिए आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया, जबकि अन्य घायलों का उपचार नेरवा अस्पताल में जारी है।

पुलिस ने शुरू की जांच

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस हादसे के संभावित कारणों की जांच कर रही है।

प्रशासन ने दी फौरी राहत

चौपाल के एसडीएम हेमचंद वर्मा ने हादसे पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने तहसीलदार नेरवा को प्रभावित परिवारों को तत्काल फौरी राहत उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।

प्रशासन की ओर से घायलों को पांच-पांच हजार रुपये तथा मृतका के परिजनों को 20 हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की गई है। प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जीएसटी दिवस पर बद्दी के विशाल चौधरी दिल्ली में सम्मानित

दक्षिण दिल्ली के आयुक्त नेे कोमेंडशन अवार्ड से किया सम्मानित बद्दी, 1 जुलाई (तारा) :  देश में पहली जुलाई को 9वें राष्ट्रीय जीएसटी दिवस पर बद्दी के आईआरएस विशाल चौधरी को सम्मानित किया गया।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सर्वखाप समाज खून की बलि देने के लिए तैयार , हमारी बेटियों को आंखें दिखाने कोशिश की तो इनकी आंखें नोंच लेंगे : मांगेराम त्यागी

मुजफ्फरनगर : महिला पहलवानों के समर्थन में आज मुजफ्फरनगर के सोरम में सर्वखाप की पंचायत में सर्वखाप चौधरी मंच से केंद्र सरकार पर जमकर बरसे। इस दौरान त्यागी, ब्राह्मण, भूमिहार समाज के अध्यक्ष मांगेराम...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

उप-मुख्यमंत्री ने नितिन गडकरी से 15 वर्षों के लिए अखिल भारतीय टैक्सी परमिट देने का किया आग्रह

रोहित जसवाल। ऊना/ नई दिल्ली : उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से भेंट कर हिमाचल प्रदेश के लिए उदार रवैया  अपनाने के लिए उनका आभार...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कैनेडियन वाइफ संग अमेरिका का ये शख्स शिफ्ट हो गया भारत : कैसे बदल गई इनकी दुनिया

एक आदमी अपनी पत्नी के साथ अमेरिका से भारत आया है, उसने अपने अनुभवों को शेयर किया है. टिम फिशर ने इस विषय पर एक वीडियो बनाया और इसे अपने 1,000 से अधिक इंस्टाग्राम...
Translate »
error: Content is protected !!