डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग व नगर परिषद की संयुक्त टीम ने की लार्वा की जांच

by

गढ़शंकर, 31 अगस्त : सिविल सर्जन होशियारपुर डॉ. मनदीप कमल के निर्देशों तथा सिविल अस्पताल गढ़शंकर के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. निर्मल कुमार के कुशल नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग और नगर परिषद गढ़शंकर की संयुक्त टीम द्वारा विशेष “ड्राई डे गतिविधि” के तहत डेंगू की रोकथाम के लिए शहर में जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान संयुक्त टीम ने थाना गढ़शंकर सहित शहरी क्षेत्र के विभिन्न धार्मिक स्थलों का दौरा कर डेंगू के लार्वा की जांच की। टीम ने पानी की टंकियों, कूलरों, गमलों तथा अन्य स्थानों पर जमा पानी की बारीकी से जांच की, ताकि डेंगू के मच्छरों के लार्वा की उत्पत्ति को प्रारंभिक स्तर पर ही रोका जा सके। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों को जागरूक करते हुए हर शुक्रवार को “ड्राई डे” के रूप में मनाने की अपील की। लोगों को पानी के बर्तनों और कंटेनरों को सप्ताह में कम से कम एक बार खाली करके सुखाने तथा अपने आसपास पानी जमा न होने देने के लिए प्रेरित किया गया। टीम ने कहा कि डेंगू की रोकथाम के लिए लोगों की जागरूकता और सहयोग बेहद जरूरी है। फोटो कैप्शन: शहर में लार्वा की जांच करते स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महिला का दावा- 7 सालों से कर रहे थे शोषण, गर्भपात भी कराया : आदिवासी विकास विभाग के DC के खिलाफ रेप का मामला दर्ज

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के एक बड़ी खबर है.यहां आदिवासी विकास विभाग के डिप्टी कमिश्नर डॉ.आनंदजी सिंह के खिलाफ रेप का मामला दर्ज हुआ है। एक महिला ने दंतेवाड़ा जिले के गीदम थाने में इसकी...
article-image
पंजाब

नए रूटों के लिए पंजीकरण अगस्त में शुरू होगा, सरकार डेढ़ लाख लोगों को तीर्थ यात्रा की सुविधा देने की तैयारी कर रही : अरविंद केजरीवाल

ईमानदार सरकार चलाकर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान मुफ्त बिजली, 10 लाख का स्वास्थ्य बीमा और 1,000 रुपये की वित्तीय सहायता दे रहे हैं: अरविंद केजरीवाल · पहले पाँच साल सत्ता में रहने के बाद...
article-image
पंजाब

मांगों का समाधान नहीं हुआ तो 4 मई को शिक्षा मंत्री के गांव गंभीरपुर में निकाला जाएगा चेतावनी मार्च : सुखदेव डानसीवाल

3704 एवं 6635 भर्ती की पुनर्निर्धारित सूची से बाहर हुए शिक्षकों का भविष्य सुरक्षित किया जाए गढ़शंकर, 22 अप्रैल :  पंजाब सरकार द्वारा अपने तीन वर्ष के कार्यकाल के दौरान अध्यापकों की लंबित मांगों...
article-image
पंजाब

पंजाब पंचायती राज बिल-2024 को राज्यपाल से मिली मंजूरी : मानसून सेशन में पास हुआ था प्रस्ताव

चंडीगढ़। पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने विधानसभा के मानसून सेशन में पास किए गए पंजाब पंचायती राज बिल 2024 को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही पंचायत चुनावों में आरक्षण की पुरानी...
Translate »
error: Content is protected !!