मुख्यमंत्री का ऐलान : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नशों के खिलाफ बड़ी जंग का

by

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नशों के खिलाफ बड़ी जंग का ऐलान किया है। उन्होंने जिला पुलिस प्रमुखों को निर्देश दिए हैं कि नशा बेचने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा न जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि नशे के व्यापार पर फुल स्टाप लगने तक रुकेंगे नहीं।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि नशों का त्याग करने वाले नौजवानों की भी सेवाएं ली जाएंगी। उनसे मोटीवेशनल प्रवक्ता के तौर पर सेवाएं ली जाएंगी और बनता मानभत्ता दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिस इलाके में नशों के मामले नहीं रुकेंगे, उस इलाके के एसएचओ तथा एसएसपी क जिम्मेदार माना जाएगा। दरअसल मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज जिलों के डिप्टी कमिश्नरों तथा एसएसपीज के साथ बैठक की। इस बैठक में नशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। बैठक के उपरांत मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट करते हुए कहा, आज डिप्टी कमिश्नरों तथा एसएसपीज की बैठक बुलाई गई। एसएसपीज को निर्देश दिए कि नशा बेचने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा न जाए। उन्होंने आगे लिखा कि नशों के खिलाफ वह बड़ी जंग छेड़ रहे हैं..नशे के व्यापार पर फुल स्टाप लगने तक रुकेंगे नहीं। नशे के शिकार के पुनर्वास के लिए भी बड़े स्तर पर योजना बा रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

घर से चोरी के मामले में आरोपी खिलाफ पर्चा दर्ज

गढ़शंकर :घर से गहने, नकदी व अन्य सामान चोरी करने के मामले में गढ़शंकर पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता बीना रानी पत्नी करनैल सिंह निवासी कोट थाना गढ़शंकर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अग्निवीरों को केंद्र का बड़ा तोहफा …..75% को मिलेगा 2 साल का अतिरिक्त सेवा विस्तार : 6 साल पूरे होने पर नियमित भर्ती का फिर मिलेगा मौका

पहले 25% अग्निवीरों को मेरिट के आधार पर नियमित बलों में शामिल किया जाएगा; बाकी 75% को 4 साल के बाद मिलेगा दूसरा कार्यकाल,  नई दिल्ली। अग्निपथ योजना के तहत सेना में भर्ती हुए...
article-image
पंजाब , हरियाणा

पंजाब में नशा खत्म करने में विफल रही मान सरकार, पांच साल हंसी-मजाक में गंवाए : नायब सैनी

परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड पर हरियाणा के मुख्यमंत्री ने उठाए सवाल, बोले—नशे के कारण युवाओं का भविष्य हो रहा बर्बाद चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पेपर लीक, भर्ती में देरी और निजीकरण के विरोध में छात्रों-युवाओं ने किया सोलन में प्रदर्शन : धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

शिक्षा और रोजगार के मुद्दों पर सरकार को घेरा, पारदर्शी परीक्षा प्रणाली की उठाई मांग एएम नाथ। सोलन :  छात्रों और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों को लेकर सोमवार को सोलन में पुराने...
Translate »
error: Content is protected !!