खरड़ में AAP का बड़ा दांव! परमिंदर गोल्डी बने हलका इंचार्ज….अनमोल गगन मान हैं मौजूदा विधायक

by

CM भगवंत मान की लोक मिलनी वाले दिन जारी हुआ नियुक्ति आदेश, गोल्डी मंच पर CM और सांसद मालविंदर कंग के साथ दिखे

खरड़। आम आदमी पार्टी ने पंजाब के खरड़ विधानसभा हलके में संगठनात्मक स्तर पर बड़ा फैसला लेते हुए परमिंदर सिंह गोल्डी को नया हलका इंचार्ज नियुक्त किया है। खास बात यह है कि खरड़ से पंजाबी गायिका और पूर्व मंत्री अनमोल गगन मान मौजूदा विधायक हैं।

गोल्डी की नियुक्ति का आदेश उसी दिन जारी हुआ, जिस दिन खरड़ में मुख्यमंत्री भगवंत मान का लोक मिलनी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान परमिंदर सिंह गोल्डी मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ मंच पर नजर आए। इस दौरान सांसद मालविंदर सिंह कंग भी मंच पर मौजूद रहे।

परमिंदर सिंह गोल्डी वर्तमान में पंजाब सरकार के पंजाब यूथ डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन हैं और पार्टी संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

नशे के खिलाफ मुहिम में निभा रहे अहम भूमिका

परमिंदर सिंह गोल्डी पंजाब में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार, वह पार्टी नेतृत्व के करीबी नेताओं में माने जाते हैं।

उन्होंने पिछले दिनों नशे के खिलाफ प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में रैलियां और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए थे। गोल्डी पार्टी कार्यकर्ताओं और युवाओं के बीच भी लगातार सक्रिय रहे हैं।

छात्र राजनीति से जुड़े रहे हैं गोल्डी

परमिंदर सिंह गोल्डी छात्र राजनीति में भी सक्रिय रहे हैं। वह न्यू चंडीगढ़ क्षेत्र के रहने वाले हैं और लंबे समय से क्षेत्र की राजनीति में सक्रिय हैं।

बताया जा रहा है कि वह खरड़ विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की इच्छा भी रखते हैं। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान भी वह राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय थे, लेकिन उस समय आम आदमी पार्टी ने अनमोल गगन मान को उम्मीदवार बनाया था।

अब गोल्डी ने क्षेत्र में अपनी राजनीतिक गतिविधियां तेज कर दी हैं। वह लगातार लोगों से संपर्क कर रहे हैं और हलके में अपनी सक्रियता बढ़ा रहे हैं।

केजरीवाल ने ली थी हलके के समीकरणों की फीडबैक

बताया जा रहा है कि पिछले दिनों AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मोहाली में पार्टी नेताओं के साथ एक अहम बैठक की थी। इस दौरान विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के राजनीतिक समीकरणों और संगठनात्मक स्थिति को लेकर फीडबैक लिया गया।

इसके बाद खरड़ हलके की जिम्मेदारी परमिंदर सिंह गोल्डी को सौंपने का फैसला किया गया। पार्टी संगठन में गोल्डी को जसवीर सिंह गड़ी के बाद दूसरा ऐसा नेता बताया जा रहा है, जिसे किसी विधानसभा हलके की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

2025 में अनमोल गगन मान ने किया था राजनीति छोड़ने का ऐलान

खरड़ की मौजूदा विधायक अनमोल गगन मान ने 19 जुलाई 2025 को सोशल मीडिया के माध्यम से राजनीति छोड़ने और विधायक पद से इस्तीफा देने का ऐलान किया था।

हालांकि, अगले ही दिन 20 जुलाई 2025 को उन्होंने अपना फैसला बदलते हुए इस्तीफा वापस ले लिया था। आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा और अन्य वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात के बाद उन्होंने राजनीति छोड़ने का फैसला वापस ले लिया था।

इसके बाद अनमोल गगन मान खरड़ से विधायक के रूप में अपने पद पर बनी रहीं।

खरड़ की राजनीति में बढ़ी हलचल

परमिंदर सिंह गोल्डी को हलका इंचार्ज बनाए जाने के बाद खरड़ की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। मौजूदा विधायक अनमोल गगन मान के रहते पार्टी द्वारा एक नए नेता को हलके की संगठनात्मक जिम्मेदारी सौंपे जाने को राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि आम आदमी पार्टी खरड़ विधानसभा क्षेत्र में संगठन और चुनावी रणनीति को किस दिशा में आगे बढ़ाती है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

रोपड़ को 16.38 करोड़ की लागत से मिलेगा नया पुल, सरहिंद नहर पर निर्माण शुरू

111.24 मीटर लंबे हाई लेवल स्टील ब्रिज से यातायात व्यवस्था होगी बेहतर, बाजार आने वाले लोगों और व्यापारियों को मिलेगी राहत रोपड़  : पंजाब सरकार ने रोपड़ शहर को बड़ी सौगात देते हुए सरहिंद...
article-image
पंजाब

PAU-Krishi Vigyan Kendra, Hoshiarpur associated

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/May 12 : Ten progressive farmers associated with PAU–Krishi Vigyan Kendra, Hoshiarpur were honoured during the ‘Sustainable Agriculture and Crop Residue Management Summit’ organized at Punjab Agricultural University, Ludhiana for their valuable contribution...
article-image
पंजाब

डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी  ने 23 गांवों को सैकड़ों सोलर लाइटें  की वितरित

गढ़शंकर।  गांवों के विकास और युवाओं को सुविधाएं प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता को पूरा करते हुए, विधानसभा क्षेत्र के विधायक और डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी  ने आज 23 गांवों को सैकड़ों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मेडिकल स्टोर पर फायरिंग : तीन नकाबपोश मोटरसाइकिल पर आए और एक नए मोटरसाइकिल से उतर कर दो गोलियां मारी और वीडियो बनाई फिर हुए फरार, मेडिकल स्टोर मालिक बाल बाल बचा

गढ़शंकर l गढ़शंकर श्री आनंदपुर साहिब रोड पर स्थित अड्डा बोड़ा में वर्मा मेडिकल स्टोर पर मोटरसाइकिल स्वारों दुआरा फायरिंग की और फरार हो गए। गोलियां लगने से मेडिकल स्टोर का मेंन टाफ़न टूट...
Translate »
error: Content is protected !!