पंजाब शिक्षा क्रांति : रायत बाहरा यूनिवर्सिटी और ‘आप’ के मंच से मनीष सिसोदिया का आह्वान, प्रदेश में बनेगी विश्व स्तरीय शिक्षा व्यवस्था

by

रोहित जसवाल । होशियारपुर: रायत बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, होशियारपुर में आम आदमी पार्टी (आप) के सहयोग से शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य राज्य स्तरीय शैक्षणिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता रायत बाहरा ग्रुप के चेयरमैन/चांसलर स. गुरविंदर सिंह बाहरा तथा वाइस चांसलर प्रो. (डॉ.) चंदर मोहन ने की। सम्मेलन में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर स. जय कृष्ण सिंह रोड़ी, पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह, सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल, होशियारपुर के विधायक श्री ब्रह्म शंकर जिम्पा, दसूहा के विधायक स. करमवीर सिंह घुम्मण, टांडा के विधायक स. जसवीर सिंह राजा गिल, चब्बेवाल के विधायक डॉ. इशांक कुमार, होशियारपुर की डिप्टी कमिश्नर श्रीमती आशिका जैन (आई.ए.एस.), होशियारपुर की मेयर श्रीमती परवीन सैनी तथा मुकेरियां हलके के प्रभारी स. सरबजोत सिंह साबी ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मनीष सिसोदिया ने कहा कि पंजाब के युवाओं के सुरक्षित एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए प्राथमिक विद्यालयों से लेकर विश्वविद्यालयों तक के बुनियादी ढांचे को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप अपग्रेड करना बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि वास्तविक सामाजिक बदलाव कक्षाओं से ही शुरू होता है और अध्यापकों को आधुनिक शिक्षण पद्धतियों से समर्थ बनाकर तथा संसाधनों को सुदृढ़ करके ही पंजाब को पुनः शिक्षा और अकादमिक उत्कृष्टता का वैश्विक केंद्र बनाया जा सकता है।

यूनिवर्सिटी व रायत बाहरा ग्रुप के चेयरमैन स. गुरविंदर सिंह बाहरा ने अध्यापकों को राष्ट्र का निर्माता बताते हुए कहा कि संस्थान विद्यार्थियों को उद्योग की आधुनिक आवश्यकताओं के अनुरूप विश्व स्तरीय शिक्षा मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध है और पंजाब के शैक्षणिक स्तर को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाले प्रत्येक सकारात्मक प्रयास में अपना पूर्ण सहयोग जारी रखेगा। वाइस चांसलर प्रो. (डॉ.) चंदर मोहन ने अपने संबोधन में कहा कि उच्च शिक्षण संस्थानों की प्राथमिक जिम्मेदारी शोध, नवाचार और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण को बढ़ावा देना है ताकि छात्र अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा के अनुकूल तैयार हो सकें। कार्यक्रम के समापन पर चेयरमैन गुरविंदर सिंह बाहरा और वाइस चांसलर डॉ. चंदर मोहन ने उपस्थित सभी कैबिनेट मंत्रियों, विधायकों, प्रशासनिक अधिकारियों और गणमान्य अतिथियों का औपचारिक धन्यवाद व्यक्त किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

हल्लूवाल व मनोलिया की टीमों ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

संत बाबा हरी सिंह सपोर्टिंग क्लब द्वारा फुटबाल टूर्नामेंट का सातवां दिन। माहिलपुर – संत बाबा हरी सिंह सपोर्टिंग क्लब द्वारा के चैयरमेन संत बाबा साधू सिंह व प्रधान हरमनजोत सिंह ख़ाबडा की अगुवाई...
article-image
पंजाब

भगवंत मान सरकार अमन-कानून की स्थिति बहाल रखने में नाकाम सिद्ध हुई : गुरनेक भज्जल

सीपीआईएम द्वारा 6 तक लामबंदी मीटिंगों तथा 7 को सूबे भर में रोष प्रदर्शन किए जाएंगे होशियारपुर : 2 अक्तूबर प्रदेश में अमन-कानून की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है तथा आपराधिक...
article-image
पंजाब

खुरालगढ़ की महिला को घायल करने के आरोप तीन महिलाओं सहित पांच के खिलाफ मामला दर्ज

गढ़शंकर । गांव खुरालगढ़ में एक महिला को उसके घर में घुस कर मारपीट कर घायल करने के आरोप में तीन महिलाओं सहित पांच लोगो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया हैै। जगदीश कौर...
article-image
पंजाब

अध्यापकों को विदेशों से ट्रेनिंग दिलाएगी पंजाब सरकार

लुधियाना :   पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा प्रदेश के सरकारी स्कूलों के प्रमुखों तथा शिक्षा अधिकारियों से बैठक की गई। बैठक के दौरान स्कूल प्रमुखों एवं शिक्षा अधिकारियों से पंजाब के शिक्षण ढांचे...
Translate »
error: Content is protected !!