भटियात में सड़क घनत्व 99.01 प्रतिशत, विकास को दी जा रही प्राथमिकता : पठानिया

by

थुलेल स्कूल को डे-बोर्डिंग के लिए एक करोड़, जिम के लिए 50 हजार

अंडर-19 कन्या खेलकूद प्रतियोगिता का विधानसभा अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

एएम नाथ। चंबा, (चुवाड़ी)
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने रविवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थुलेल में भटियात जोन की तीन दिवसीय अंडर-19 कन्या खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने खिलाड़ियों के मार्च पास्ट की सलामी लेने के बाद ध्वजारोहण कर प्रतियोगिता का विधिवत आगाज किया। इस दौरान विभिन्न स्कूलों से पहुंची छात्राओं ने खेल भावना और अनुशासन का परिचय दिया।
विधानसभा अध्यक्ष ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यार्थी जीवन में शिक्षा के साथ खेल गतिविधियों का भी विशेष महत्व है। खेल विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण, नेतृत्व क्षमता के विकास तथा शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों और युवा वर्ग से खेलों में सक्रिय रूप से भाग लेने का आह्वान किया।
पठानिया ने कहा कि भटियात विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी विशेष प्राथमिकता है। उन्होंने क्षेत्र में पिछले वर्षों में करवाए गए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्तमान में भटियात विधानसभा क्षेत्र का सड़क घनत्व 99.01 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बुनियादी ढांचागत सुविधाओं के साथ शिक्षण संस्थानों की आवश्यकताओं को भी प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है।
उन्होंने प्रारंभिक और उच्च शिक्षा वर्ग के खिलाड़ियों की डाइट मनी में समानता लाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि वह इस विषय को मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री के समक्ष उठाकर खिलाड़ियों के हित में उचित समाधान करवाने का प्रयास करेंगे।
पठानिया ने कहा कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थुलेल को प्रदेश सरकार ने राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल के रूप में स्तरोन्नत किया है। इसके तहत ढांचागत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए टोकन बजट के रूप में एक करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध करवाई गई है। आने वाले समय में विद्यालय के लिए अत्याधुनिक भवन का निर्माण किया जाएगा और डे-बोर्डिंग स्कूल की सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी।
उन्होंने विद्यालय परिसर में जिम स्थापित करने के लिए 50 हजार रुपये देने की घोषणा भी की। इस अवसर पर प्रदेश हज कमेटी अध्यक्ष दिलदार अली बट्ट, जिला परिषद सदस्य कुसुम लता, एसडीएम मनीष सोनी, डीएसपी मयंक शर्मा, उपनिदेशक स्कूल शिक्षा विकास महाजन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि और क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

30 मई से 1 जून तक मनाया जाएगा ऐतिहासिक पिपलू मेलाः देवेंद्र भुट्टो

मेले के आयोजन को लेकर बंगाणा में बैठक आयोजित ऊना, 12 मई – जिला ऊना का प्रसिद्ध धार्मिक, ऐतिहासिक एवं प्राचीन जिला स्तरीय ऐतिहासिक पिपलू मेले का आयोजन 30 मई से 1 जून तक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

23 जुलाई से चंबा ज़िला के प्रवास पर रहेगी अधीनस्थ विधायन समिति

एएम नाथ। चंबा :  हिमाचल प्रदेश विधानसभा की अधीनस्थ विधायन समिति  23 जुलाई से चंबा ज़िला के प्रवास पर रहेगी। विभागीय प्रवक्ता ने प्रवास कार्यक्रम को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि अधीनस्थ विधायन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल को अग्रणी राज्य बनाने में डॉ. परमार की भूमिका ऐतिहासिक : डॉ. धनीराम शांडिल

एएम नाथ। सोलन, 6 अगस्त: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री एवं ‘हिमाचल निर्माता’ स्वर्गीय डॉ....
हिमाचल प्रदेश

दिव्यांग श्रेणी में पटवारी के भरे जाएंगे दो पद

ऊना: इंजीनियर-इन-चीफ, पीडब्ल्यूडी हिमाचल प्रदेश शिमला द्वारा पटवारी के दो पद दिव्यांग श्रेणी में भरें जाएंगे। यह जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी ऊना अनीता गौतम ने बताया कि हीयरिंग इम्पेयर्ड श्रेणी व आॅर्थो...
Translate »
error: Content is protected !!