जमीन बेचने के बाद दोबारा बेचने और बैंक में गिरवी रखने के आरोप में 2 महिलाओं समेत 6 पर केस

by

गढ़शंकर, 8 सितंबर । गढ़शंकर पुलिस ने जमीन बेचने के बाद उसी जमीन को कथित तौर पर किसी अन्य व्यक्ति को बेचने और जमीन का एक हिस्सा बैंक में गिरवी रखकर ऋण लेने के आरोप में दो महिलाओं समेत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने यह कार्रवाई सुमन पत्नी परविंदर सिंह, निवासी गांव कुनैल, हाल निवासी गढ़शंकर की शिकायत पर की है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों की पहचान बलविंदर कौर पत्नी संजीव कुमार, सुनीता पुत्री तरसेम लाल, सोनी पुत्र शिबू, जरनैल पुत्र तरसेम लाल, नवीन कुमार पुत्र निरंजन सिंह और अजय कुमार पुत्र सोम नाथ, सभी निवासी पदराना, थाना गढ़शंकर के रूप में हुई है।

शिकायतकर्ता सुमन ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसने उक्त लोगों से जमीन खरीदी थी। हालांकि, जमीन के कुछ नंबरों का हस्तांतरण नहीं हो सका। शिकायत के अनुसार, इसके बावजूद आरोपियों ने करीब 2 कनाल जमीन किसी अन्य व्यक्ति को बेच दी, जबकि 1 कनाल 5 मरले जमीन बैंक में गिरवी रखकर ऋण प्राप्त कर लिया

मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस द्वारा जांच की गई। जांच के उपरांत डीएसपी गढ़शंकर ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की सिफारिश की।

इसके बाद गढ़शंकर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) के तहत दो महिलाओं सहित छह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा मामले की आगे जांच की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सरपंच यूनियन ब्लाक गढ़शंकर द्वारा डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रोड़ी को किया सम्मानित

इलाके की सभी समस्याओं को पहल के आधार पर हल करवाया जाएगा: रोड़ी गढ़शंकर । सरपंच यूनियन ब्लाक गढ़शंकर द्वारा आज सरपंच यूनियन ब्लाक गढ़शंकर के अध्यक्ष विनोद कुमार सोनी की अध्यक्षता में पंजाब...
article-image
पंजाब

कनाडा के एडमोंटन में पंजाब के दो लोगों की गोली मारकर हत्या

बठिंडा : कनाडा के एडमोंटन में कार में बैठे दो पंजाब के दो लोगों की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिवार के एक सदस्य ने सोमवार को बताया कि यह...
article-image
पंजाब

गुजरात में सरदार पटेल नर्मदा ट्रैक- II में एसबीएस मॉडल हाई स्कूल के एनसीसी कैडेटों का चयन

गढ़शंकर, 30 नवंबर: गढ़शंकर, 30 नवम्बर: 8 पंजाब बटालियन एनसीसी फगवाड़ा के मार्गदर्शन में एसबीएस मॉडल हाई स्कूल सदरपुर के 5 गुजरात बटालियन एनसीसी सूरत द्वारा 28 नवंबर से 5 दिसंबर 2023 तक चलाए...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भनौता में राक्षसी ताड़का ने ऋषियों के यज्ञ को किया तहस-नहश मचाया तांडव : भगवान राम चंद्र ने किया ताड़का का वध

एएम नाथ। चम्बा :  राम लीला क्लब भनौता में नवरात्रे की तीसरी संध्या में कलाकारों ने अपनी कला से दर्शकों को मोहित किया। आज के कार्यक्रम में कलाकार धीरू ने ताड़का का मुख्य किरदार...
Translate »
error: Content is protected !!