अंब में चिट्टा तस्करी का भंडाफोड़ : मां-बेटे समेत 3 गिरफ्तार; 17.68 ग्राम हेरोइन जब्त

by

रोहित जसवाल।  ऊना: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के अंब उपमंडल में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 17.68 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद किया है। पुलिस ने मामले में मां-बेटे समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रंजना देवी, उसके बेटे निशांत कुमार और विशाल कुमार, सभी निवासी अंब के रूप में हुई है।

नशा खरीदने पहुंचे युवक से मिली अहम जानकारी

पुलिस के अनुसार, एक युवक ने पुलिस को सूचना दी थी कि वह अंब के वार्ड नंबर 8 स्थित एक मकान से हेरोइन खरीदने जा रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अंब विपन शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मकान पर दबिश दी।

तलाशी के दौरान मकान के हॉल में रखे बेड के गद्दे के नीचे फॉयल पेपर में लिपटी 8 बिट बरामद हुईं। इनका वजन 1.53 ग्राम बताया गया है।

इसके अलावा दूसरे कमरे में लोहे की अलमारी के पीछे से हेरोइन के दो पारदर्शी पाउच बरामद किए गए, जिनका वजन 16.15 ग्राम था। पुलिस ने कुल 17.68 ग्राम चिट्टा कब्जे में लिया।

कहां से आई नशे की खेप, जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी हेरोइन की यह खेप कहां से लेकर आए थे और इसे आगे किन लोगों को सप्लाई किया जाना था। पुलिस नशे के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

जिला पुलिस अधीक्षक सचिन हीरेमठ ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

12 सितंबर तक पुलिस रिमांड

पुलिस ने तीनों आरोपियों को अंब कोर्ट में पेश किया, जहां अदालत ने उन्हें 12 सितंबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से पूछताछ कर नशे की सप्लाई से जुड़े स्रोत और संभावित अन्य आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

*प्रदेश सरकार खेल अधोसंरचना को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध : यादविंद्र गोमा*

*खेल मंत्री ने आरनी यूनिवर्सिटी में एनटीपीसी नेशनल रैंकिंग आर्चरी प्रतियोगिता का किया शुभारंभ* इंदौरा, 16 मार्च। आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा ने आज आरनी यूनिवर्सिटी में आयोजित एनटीपीसी नेशनल रैंकिंग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अमरनाथ यात्रियों की बस के फेल हुए ब्रेक : चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

ब्रेक फेल होने पर ड्राइवर बना मसीहा, खाई में गिरने से बची अमरनाथ यात्रा बस एएम नाथ। देहरा :  देहरा क्षेत्र में मुबारिकपुर-रानीताल राष्ट्रीय राजमार्ग-503 पर वीरवार को बड़ा सड़क हादसा टल गया। ढलियारा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

माता चिंतपूर्णी मंदिर के बाग का नक्शा : डीसी ऊना स्वयं करवाएंगे तैयार

चिंतपूर्णी। हिमाचल के ऊना जिला के चिंतपूर्णी मंदिर न्यास के सौजन्य से भरवाईं जालंधर मुख्य मार्ग पर किन्नू में 10 कनाल भूमि में बनने वाले माता के बाग का नक्शा अब डीसी ऊना राघव...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

श्री चिंतपूर्णी मंदिर में 2.98 करोड़ का विदेशी चढ़ावा डिप्टी सीएम अग्निहोत्री ने विधानसभा में दिया जवाब : श्रद्धालुओं ने दिनार, पौंड, दिरम, डालर सहित अन्य देशों की मुद्रा में किया दान

एएम नाथ : शिमला : मंदिर न्यास माता श्री चिन्तपूर्णी जी में पिछले तीन सालों में विदेशी मुद्रा के रुप में 2,98,98,857 का चढ़ावा प्राप्त हुआ है। विधायक राकेश कालिया के प्रश्न के उत्तर...
Translate »
error: Content is protected !!