प्रेम संबंध में बाधा बन रहे पति को अगवा कर उतारा मौत के घाट : 9 दिन से लापता संदीप का की पहाड़ियों से मिला शव

by

तलवाड़ा  , 12 सितंबर। होशियारपुर में प्रेम संबंध में बाधा बन रहे पति की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस जांच के अनुसार, महिला के प्रेमी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर उसके पति को अगवा किया और तलवाड़ा क्षेत्र की पहाड़ियों में ले जाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को पहाड़ी से नीचे फेंक दिया गया।

मृतक की पहचान संदीप कुमार, निवासी नलोइयां चौक के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में महिला के प्रेमी सुखबीर कुमार उर्फ सुखा समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने मामले की गुत्थी सुलझाने का दावा किया है।

खाना लेने निकला था संदीप, फिर नहीं लौटा

मॉडल टाउन थाना प्रभारी बलजिंदर सिंह मल्ली ने बताया कि 3 सितंबर की रात करीब 9 बजे संदीप नलोइयां चौक से खाना लेने गया था। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर उसकी पत्नी रंजीत कौर ने फोन किया।

संदीप ने फोन पर जल्द घर लौटने की बात कही, लेकिन इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया। उसके घर नहीं लौटने पर परिजनों ने पुलिस को गुमशुदगी की शिकायत दी। बाद में परिस्थितियां संदिग्ध पाए जाने पर पुलिस ने अपहरण के एंगल से जांच शुरू की।

आठ महीने पहले हुई थी दूसरी शादी

पुलिस के अनुसार, संदीप की पत्नी रंजीत कौर के पहले पति की मौत हो चुकी थी। इसके बाद करीब आठ महीने पहले उसने संदीप कुमार से दूसरी शादी की थी।

जांच के दौरान परिजनों द्वारा जताए गए संदेह और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मामले की कड़ियां जोड़नी शुरू कीं।

तकनीकी जांच ने आरोपियों तक पहुंचाया

पुलिस ने मोबाइल फोन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की मदद से संदिग्धों की गतिविधियों को खंगाला। जांच के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुखबीर कुमार उर्फ सुखा निवासी बजवाड़ा, हरगुरदीप सिंह निवासी गुरदासपुर और रोहित कुमार निवासी महल्ली ब्राह्मणा के रूप में हुई है।

गला घोंटकर हत्या का आरोप

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में सामने आया कि 3 सितंबर की रात आरोपियों ने संदीप को नलोइयां चौक से जबरन अगवा किया। इसके बाद उसे गाड़ी में तलवाड़ा क्षेत्र की पहाड़ियों में ले जाया गया।

पुलिस का आरोप है कि वहां गला घोंटकर संदीप की हत्या कर दी गई। इसके बाद शव की पहचान छिपाने के इरादे से उसे पहाड़ी से नीचे फेंक दिया गया।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर संसारपुर गांव के पास पहाड़ियों से संदीप का शव बरामद कर लिया।

4-5 साल से प्रेम संबंध होने का दावा

पुलिस जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी सुखबीर कुमार उर्फ सुखा के कथित तौर पर रंजीत कौर के साथ पिछले 4-5 वर्षों से प्रेम संबंध थे। पुलिस के अनुसार, सुखबीर रंजीत कौर को अपने साथ रखना चाहता था और संदीप को रास्ते की बाधा मानता था।

पुलिस का कहना है कि इसी कथित रंजिश के चलते संदीप को रास्ते से हटाने की साजिश रची गई और दो अन्य लोगों की मदद से वारदात को अंजाम दिया गया।

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या, अपहरण और साक्ष्य मिटाने सहित संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच जारी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

पंजाब पेपर लीक पर सियासत तेज ; BJP ने आप के खिलाफ खोला मोर्चा

पंजाब में पेपर लीक को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अब आम आदमी पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. दिल्ली में बीजेपी ने आम आदमी पार्टी के दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया है....
article-image
पंजाब

गढ़शंकर में कर्मचारियों-पेंशनरों का रोष प्रदर्शन, सामूहिक छुट्टी लेकर निकाला मार्च; मांगें पूरी होने तक संघर्ष जारी रखने का ऐलान

गढ़शंकर, 27 अगस्त। पंजाब सरकार की ओर से कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों पर कथित तौर पर ध्यान नहीं दिए जाने के विरोध में गुरुवार को गढ़शंकर में कर्मचारियों और पेंशनरों ने जोरदार...
article-image
पंजाब

कोर्ट के बाद अब स्कूलों को मिली बम की धमकी, पुलिस ने खाली कराए स्कूल

लुधियाना : पंजाब में सुरक्षा को लेकर नई चिंता पैदा हो गई है। बता दें कि सुबह-सुबह लुधियाना और फतेहगढ़ साहिब के कोर्टों को बम धमकी मिलने के बाद अब स्कूलों को भी निशाना...
Translate »
error: Content is protected !!