2027 चुनाव की तैयारी तेज : शिअद ने गठित की 9 सदस्यीय घोषणा पत्र समिति

by

सुखबीर बादल ने बलविंदर सिंह भूंदड़ को बनाया चेयरमैन, डॉ. दलजीत सिंह चीमा को सदस्य सचिव की जिम्मेदारी; पंजाब के विभिन्न वर्गों से सीधे सुझाव लेगी समिति

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने रविवार को 9 सदस्यीय घोषणा पत्र समिति का गठन किया है। समिति पंजाब के विभिन्न हिस्सों का दौरा कर किसानों, मजदूरों, व्यापारियों, उद्योगपतियों, युवाओं, महिलाओं और कर्मचारियों सहित अलग-अलग वर्गों से सीधे बातचीत करेगी।

भूंदड़ चेयरमैन, चीमा सदस्य सचिव

वरिष्ठ अकाली नेता बलविंदर सिंह भुंडड़ को समिति का चेयरमैन बनाया गया है, जबकि डॉ. दलजीत सिंह चीमा को सदस्य सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। समिति में गुलजार सिंह रानिके, हीरा सिंह गाबड़िया, महेश इंदर सिंह ग्रेवाल, बिक्रम सिंह मजीठिया, सिकंदर सिंह मलूका, सोहन सिंह ठंडल और हरचरण सिंह बैंस को सदस्य बनाया गया है।

लोगों की समस्याएं और अपेक्षाएं जानेंगे

पार्टी के विभिन्न विंगों के अध्यक्ष समिति में विशेष आमंत्रित सदस्य होंगे। इनमें युवा, महिला, व्यापार एवं उद्योग, कानूनी, एसओआई, कर्मचारी, पूर्व सैनिक और अल्पसंख्यक विंग शामिल हैं।

समिति प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर लोगों से बातचीत करेगी और उनकी समस्याओं, सरकार से अपेक्षाओं तथा भविष्य की प्राथमिकताओं को समझेगी। शिअद के अनुसार, लोगों से प्राप्त सुझावों को 2027 के विधानसभा चुनाव के घोषणा पत्र में शामिल किया जाएगा।

बिजली कटौती और कानून-व्यवस्था पर सरकार को घेरने की तैयारी

शिअद ने यह कदम ऐसे समय उठाया है जब पार्टी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठनात्मक गतिविधियों के साथ-साथ प्रमुख राजनीतिक मुद्दों पर भी सक्रिय हो रही है। बिजली कटौती और कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दों को लेकर पार्टी सरकार को घेरने की तैयारी में है।

पार्टी की ओर से 16 सितंबर को विधानसभा हलका स्तर पर बिजली कटौती के खिलाफ प्रदर्शन का भी एलान किया गया है। इसे 2027 के चुनाव से पहले शिअद की बढ़ती राजनीतिक सक्रियता के तौर पर देखा जा रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

2 DSP समेत सात पुलिसकर्मी सस्पेंड : लॉरेंस बिश्नोई के इंटरव्यू मामले में भगवंत मान सरकार बड़ा एक्शन

चंडीगढ़। पंजाब जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के इंटरव्यू मामले में बड़ा एक्शन लिया गया है। इस मामले में सात पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी है। भगवंत मान सरकार ने दो डीएसपी गुरशेर संधू...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नशे के कारण पांचवें बेटे की हुई मौत : पांचवे बेटे ने इलाज दौरान अस्पताल में तोड़ा दम..चार बेटों की नशे के कारण ही 2018, 2019, 2021 और 2023 में हो चुकी मौत

अमृतसर / सुल्तानपुर लोधी  : सुल्तानपुर लोधी के मोहल्ला पंडोरी में चार बेटों को नशे के कारण वाली एक मां के 5वें बेटे की  गुरु नानक देव अस्पताल अमृतसर में इलाज दौरान आखिरी सांस...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

अलमस्त फकीर पीरों के भी पीर होते है : बाबा बाल जी ऊना वाले

 होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :   डेरा अलमस्त फकीर बापू गंगा दास जी में बापू जी के वार्षिक समागम को समर्पित समागम के दौरान चल रही श्री मद भागवत कथा से पहले शाम 5 बजे 6 बजे...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पेट्रोल- डीजल नहीं मिलेगा अगर नहीं पहना हेलमेट और नहीं लगाई उपयुक्त नंबर प्लेट : ऊना जिले में डीसी जतिन लाल ने जन सुरक्षा के दृष्टिगत जारी किए आदेश

 रोहित जसवाल।  ऊना, 27 जनवरी। ऊना जिले में हेलमेट और उपयुक्त नंबर प्लेट के बिना पेट्रोल पंपों पर गैस-पेट्रोल-डीजल नहीं दिया जाएगा। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला दंडाधिकारी जतिन लाल ने...
Translate »
error: Content is protected !!