3 दिन में झुकी सरकार, तीसा अस्पताल में डॉक्टरों की तैनाती : डॉ. हंसराज के धरने का असर, तीसा अस्पताल को मिले तीन नए डॉक्टर

by

विधायक हंसराज की चेतावनी लाई रंग, दुर्गम चुराह के मरीजों को मिलेगी राहत

विधायक डॉ. हंस राज ने कहा, जनता के हक की लड़ाई जारी रहेगी

एएम नाथ। चम्बा : चुराह विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर विधायक डॉ. हंसराज की ओर से शुरू किए गए धरने और सरकार को दी गई चेतावनी का असर सामने आया है। धरने के महज तीन दिन बाद सरकार ने त्वरित फैसला लेते हुए सिविल अस्पताल तीसा में तीन नए चिकित्सकों की तैनाती कर दी है। लंबे समय से चिकित्सकों की कमी से जूझ रहे क्षेत्र के लोगों के लिए सरकार का यह फैसला बड़ी राहत माना जा रहा है।
विधायक डॉ. हंसराज ने तीसा अस्पताल में चिकित्सकों की कमी को गंभीरता से उठाते हुए सरकार के खिलाफ धरना शुरू किया था। उनका कहना था कि दूरदराज और दुर्गम क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना सरकार की जिम्मेदारी है। अस्पताल में डॉक्टरों की पर्याप्त संख्या नहीं होने के कारण मरीजों को उपचार के लिए चम्बा और अन्य क्षेत्रों का रुख करना पड़ रहा है। ऐसे में स्थानीय स्तर पर विशेषज्ञ एवं पर्याप्त चिकित्सक उपलब्ध करवाना जरूरी है।
विधायक की चेतावनी और धरने के बाद सरकार ने मामले पर तेजी से कार्रवाई की और तीसा अस्पताल के लिए तीन नए डॉक्टर नियुक्त किए। सरकार के इस निर्णय से चुराह क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने इसे विधायक डॉ. हंसराज के प्रयासों की सफलता बताया है।
लोगों का कहना है कि दुर्गम चुराह क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना लंबे समय से प्राथमिकता का विषय रहा है। तीसा अस्पताल में डॉक्टरों की संख्या बढ़ने से ओपीडी सेवाओं के साथ-साथ आपातकालीन उपचार व्यवस्था को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है। इससे मरीजों और उनके तीमारदारों को अनावश्यक रूप से जिला मुख्यालय जाने से राहत मिल सकती है।
विधायक डॉ. हंसराज ने सरकार के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं को लेकर उनकी लड़ाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि चुराह के लोगों को मूलभूत सुविधाएं दिलाना उनकी प्राथमिकता है और स्वास्थ्य क्षेत्र में किसी भी तरह की कमी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। तीसा अस्पताल में तीन नए डॉक्टरों की तैनाती को चुराह के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त राघव शर्मा ने किया कटौहड़ कलां में पौधारोपण

ऊना :10 अगस्त 2022- उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कटौहड़ कलां स्थित गौशाला परिसर में आम का पौधा लगाकर पौधारोपण अभियान का शुभारंभ किया। चिंतपूर्णी मंदिर न्यास द्वारा संचालित इस गौशाला परिसर में आम,...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महिला MLA के बेटे को ट्रैफिक पुलिस ने रोका : पिता ने कहा बेटा रिक्वेस्ट कर देख लीजिए नहीं तो चालान कटवा लो, कानून सभी के लिए बराबर है

खंडवा : महिला विधायक के बेटे को बिना सीट बेल्ट के ट्रैफिक पुलिस ने रोका तो पिता पुलिस थाने पहुंचा और पिता ने कहा बेटा रिक्वेस्ट कर देख लीजिए नहीं तो चालान कटवा लो,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जनसुविधाओं से जुड़े मुद्दों के समाधान के दिए निर्देश : केवल सिंह पठानिया

घटनालू (सिहुवां) से रजोल तक फोरलेन निर्माण कार्य को लेकर शिमला में हुई अहम बैठक एएम नाथ। धर्मशाला, 18 मार्च :  आज शिमला में शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

केंद्र सरकार से अब अपने हक की लड़ाई सुप्रीम कोर्ट में लड़ेगी हिमाचल सरकार – सीएम सुक्खू

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सदन में कहा कि उनकी सरकार पोस्ट डिजास्टर नीड एसेसमेंट  के तहत आने वाले फंड को हासिल करने की लड़ाई सुप्रीम कोर्ट...
Translate »
error: Content is protected !!