SP की 24 वर्षीय बेटी की जालंधर हाइट्स-2 में मौत, मौके से मिला ‘I am sorry’ लिखा पन्ना

by

पिता फरीदकोट पुलिस में एसपी, मौके से मिला ‘I was wrong, I am sorry’ लिखा पन्ना; पुलिस जांच में जुटी

जालंधर। जालंधर हाइट्स-2 में सोमवार दोपहर एक 24 वर्षीय युवती की बहुमंजिला इमारत से गिरने के बाद मौत हो गई। मृतका की पहचान जैसमीन (24) के रूप में हुई है। उसके पिता कर्मवीर सिंह चहल फरीदकोट में पुलिस विभाग में एसपी पद पर तैनात हैं।

घटना की सूचना मिलते ही थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल भेज दिया। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया गया।

मौके से मिला लिखा हुआ पन्ना

पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में युवती की मौत के पीछे मानसिक तनाव की आशंका सामने आई है। घटनास्थल से एक पन्ना भी मिला, जिस पर अंग्रेजी में “I was wrong, I am sorry” लिखा हुआ था। हालांकि थाना प्रभारी बलकरण ने इस संबंध में फिलहाल कोई टिप्पणी करने से इनकार किया है।

थाना सदर प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले में बीएनएस की धारा 194 के तहत कार्रवाई की जा रही है।

छह महीने में तीसरी ऐसी घटना

जालंधर हाइट्स-2 में पिछले करीब छह महीनों के दौरान इस तरह की यह तीसरी मौत बताई जा रही है। इस संबंध में थाना प्रभारी ने कोई टिप्पणी नहीं की।

बताया जा रहा है कि जैसमीन पढ़ाई में भी बेहद प्रतिभाशाली थी। उसने 2018 में आईसीएसई परीक्षा में 99.2 प्रतिशत अंक हासिल कर देशभर में दूसरा स्थान प्राप्त किया था। उसकी मौत की खबर से परिवार और परिचितों में शोक की लहर है।

पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

स्वतंत्रता के बाद पंजाब को गैर-कानूनी तरीके से अपनी राजधानी से वंचित रखा गया है; चंडीगढ़ हमारा है और रहेगा – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

राष्ट्रीय स्तर पर बेमिसाल योगदान के बावजूद पंजाब को अभी भी अपनी राजधानी और हाई कोर्ट देने से इनकार किया जा रहा ह – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान देश के सबसे छोटे राज्यों के...
article-image
पंजाब

‘गोली चलाकर मां की गोद में सो जाओगे तो’ CM भगवंत मान की गैंगस्टरों को खुली चेतावनी

चंडीगढ़ :पंजाब में कानून-व्यवस्था को लेकर बढ़ती घटनाओं के बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान का सख्त तेवर सामने आया है. मोहाली में कबड्डी खिलाड़ी और प्रमोटर राणा बलाचौरिया की हत्या और स्कूलों को मिल रही...
article-image
पंजाब

छात्रों को युवा और विरासत मेले के दौरान बढ़िया प्रदर्शन करने के लिए किया पुरस्कृत : महंत राम प्रकाश दास राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ा के छात्रों ने पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ द्वारा आयोजित होशियारपुर जोन बी यूथ एंड हेरिटेज फेयर के दौरान किया शानदार प्रदर्शन

तलवाड़ा ( राकेश शर्मा)  : महंत राम प्रकाश दास राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ा के प्रिसिंपल गुरमीत सिंह एवं युवा कल्याण विभाग के अध्यक्ष प्रो दलविंदर पाल सिंह की अध्यक्षता मे पुरस्कार वितरण समारोह का आआयोजन किया...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा

अनिल मसीह ने अपने आचरण के लिए शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट से बिना शर्त मांगी माफी

नई दिल्ली, 6 अप्रैल : चंडीगढ़ महापौर चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी अनिल मसीह ने अपने आचरण के लिए शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट से बिना शर्त माफी मांग ली। न्यायालय ने फरवरी में चंडीगढ़...
Translate »
error: Content is protected !!