घास काटते समय खाई में गिरी महिला की मौत, PGI ले जाते रास्ते में तोड़ा दम

by

एएम नाथ। नगवाईं । मंडी जिले के नगवाईं क्षेत्र में घास काटते समय पैर फिसलने से खाई में गिरी महिला की मौत हो गई। हादसे में उसके सिर पर गंभीर चोट लगी थी। मृतका की पहचान रीना देवी (पत्नी मनोज कुमार), गांव तनारू, मुहाल शिल्ह मशोरा, नगवाईं के रूप में हुई है।

हादसा सोमवार दोपहर करीब तीन बजे हुआ। ग्राम पंचायत मशोरा की प्रधान मीना शर्मा के अनुसार रीना देवी घास काटने के लिए घासनी गई थीं। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से वह नीचे गिर गईं। परिजन और ग्रामीण उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल नगवाईं ले गए, जहां से जिला अस्पताल कुल्लू रेफर किया गया।

कुल्लू अस्पताल में हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। परिजन उन्हें चंडीगढ़ ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है। ग्रामीणों ने परिवार के प्रति संवेदना जताई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चिट्टे सहित भानू सूद और निहाल वर्मा गिरफ्तार

शिमला: शिमला के शोघी बैरियर पर पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान शिमला हिमलैंड के भानू सूद (26 साल) को 7.57 ग्राम चिट्‌टे के साथ गिरफ्तार किया है। शोघी बैरियर पर ही ठियोग के सिलू...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस पार्टी डूबता हुआ जहाज : जिनको पार्टी चुनाव लड़ाने की रणनीति तैयार करती है वो पहले ही मैदान से भागते नजर आ रहे – विधायक सतपाल सत्ती

एएम नाथ। ऊना, 20 : कांग्रेस पार्टी डूबता हुआ जहाज बताया है। जिस कारण कांग्रेस पार्टी को लोकसभा चुनावों के लिए प्रत्याशी नही मिल रहे और जिनको पार्टी चुनाव लड़ाने की रणनीति तैयार करती...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सतपाल रायजादा 10 मई को हमीरपुर से भरेंगे नामांकन : कंगना रनौत 14 मई को और 9 मई को विक्रमादित्य सिंह को भरेंगे नामांकन

हिमाचल प्रदेश में सातवें और आखिरी चरण में लोकसभा के चुनाव के लिए मतदान होने हैं। यहां सभी चार लोकसभा सीट पर चुनाव के साथ छह विधानसभा क्षेत्र में भी उपचुनाव होना है। यहां...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

4 युवकों की माैत : शिमला हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई कार -पंचकूला में बड़ा हादसा

पंचकूला :  हरियाणा के पंचकूला जिले में हुए हादसे में चार युवकों की मौत हुई है। शिमला हाईवे पर बिटना गांव के पास कार ने ट्रक को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है...
Translate »
error: Content is protected !!