कुल्लू में बसों से 2.343 किलो चरस और 10 ग्राम चिट्टा बरामद, तीन युवक गिरफ्तार

by

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों पर बसों की तलाशी के दौरान तीन युवकों से 2.343 किलो चरस और 10 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। दोनों मामलों में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

निजी बस में 2.343 किलो चरस

मणिकर्ण थाना क्षेत्र के डुंखरा चौक पर नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने निजी बस एचपी-65बी-3684 को जांच के लिए रोका। बस में सवार केरल निवासी दो 23 वर्षीय युवकों आनंद पुत्र वीनू और सार्थ श्याम दास पुत्र श्याम दास, निवासी वायकुम, जिला कोटायम, के बैकपैक की तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान पैकिंग सहित कुल 2.343 किलोग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर लिया है।

HRTC बस में 10 ग्राम चिट्टा बरामद

दूसरी कार्रवाई झीड़ी में हुई। पुलिस ने उदयपुर से रिकांगपिओ जा रही एचआरटीसी बस एचपी-42-3151 को नाके पर रोककर तलाशी ली। सीट नंबर 29 पर बैठे 23 वर्षीय युवक के बैकपैक से 10 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुआ।

आरोपित की पहचान अनुराग पुत्र योगेंद्र सिंह, निवासी गांव जगुनी, डाकघर दंशा, तहसील रामपुर, जिला शिमला के रूप में हुई है।

मणिकर्ण मामले में थाना मणिकर्ण में प्राथमिकी दर्ज की गई है, जबकि झीड़ी की कार्रवाई को लेकर मामला थाना औट में दर्ज किया जा रहा है। जांच एएसआई चमन लाल, एसटीएफ केंद्रीय क्षेत्र मंडी कर रहे हैं। पुलिस नशे की खेप के स्रोत और इससे जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मां का खौफनाक कबूलनामा : पहले बेटी फिर बेटा – 10 दिन में 2 दो मौतें….प्रेम संबंधों में बाधा बनने पर दी चूहे मारने वाली गोलियां

बठिंडा :  गांव फूलेवाला में दस दिनों के भीतर दो मासूम बच्चों की मौत ने पूरे इलाके को झकझोर दिया. पुलिस जांच में मां और उसके सहयोगियों पर जहर देकर हत्या का आरोप सामने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नशा निवारण अभियान में सकारात्मक भूमिका के लिए दिलाई शपथ : सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम में योजनाओं का लाभ उठाएं ग्रामवासी – डॉ. शांडिल

कसौली  :  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने लोगों से आग्रह किया है कि ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम में आयोजित होने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

किशोरी का खुलासा – मुझे बस नशे के लिए 6 कैप्सूल चाहिए …उसके बाद कोई मेरे साथ कुछ भी करे, मुझे फर्क नहीं पड़ता

मोगा :  जिले के कोट ईसे खां कस्बे में नशे और जिस्मफरोशी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 17 वर्षीय किशोरी ने अपनी आपबीती सुनाकर समाज के नशे के प्रति बढ़ते...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सांसद प्रोफेसर डॉ. सिकंदर कुमार ने उठाई पांगी की आवाज :संसद के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन राज्यसभा में

विधायक डॉ. जनक राज ने सांसद सिकंदर का जताया आभार चम्बा, 6 दिसंबर :  दिल्ली संसद के शीतकालीन सत्र का छह दिसंबर को तीसरा दिन है। आज राज्यसभा में देश की मौजूदा आर्थिक स्थिति...
Translate »
error: Content is protected !!