रोड़ मजारा में निशुल्क आयुष कैंप, 793 मरीजों की जांच

by

आयुर्वेदिक व होम्योपैथी चिकित्सकों ने मरीजों का किया चेकअप, मौके पर वितरित की निशुल्क दवाइयां
गढ़शंकर।  19 सितंबर: डायरेक्टर आयुर्वेद पंजाब डॉ. रमन खन्ना और डायरेक्टर होम्योपैथी पंजाब डॉ. हरिंदर पाल के आदेशों तथा डिप्टी कमिश्नर-कम-चेयरमैन जिला आयुष सोसायटी होशियारपुर की अध्यक्षता में सरकारी आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी रोड़ मजारा में निशुल्क आयुष कैंप लगाया गया। कैंप का आयोजन सरकारी आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी रोड़ मजारा के इंचार्ज डॉ. मुकेश धीमान की ओर से किया गया।

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी होशियारपुर डॉ. सुरिंदर पाल कौर तथा जिला होम्योपैथिक अधिकारी डॉ. रुपिंदर कौर के दिशा-निर्देशों में आयोजित इस कैंप का उद्घाटन डॉ. सुरिंदर पाल कौर तथा गांव के पंचायत सदस्यों ने किया।

कैंप के दौरान आयुर्वेदिक विभाग की डॉ. कामिनी और डॉ. सरबजीत सिंह ने 426 मरीजों, जबकि होम्योपैथी विभाग के डॉ. ओंकार सिंह और डॉ. गुरदर्शन सिंह ने 367 मरीजों की जांच की। जांच के बाद आयुर्वेदिक उपवैद्य अमनजोत कौर व प्रीति शर्मा तथा होम्योपैथी विभाग के डिस्पेंसर डॉ. ओंकार सिंह और पवन कुमार ने मरीजों को आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथिक दवाइयां निशुल्क वितरित कीं।

कैंप में आयुर्वेदिक विभाग के सुरिंदर पाल व संदीप कुमार तथा होम्योपैथिक विभाग के दर्जा चार कर्मचारी कुलवीर सिंह ने भी अपनी सेवाएं दीं। कैंप के आयोजन में गांव के सभी पंचायत सदस्यों और स्थानीय निवासियों का सहयोग रहा।

कैंप इंचार्ज डॉ. मुकेश धीमान ने लोगों को स्वस्थ जीवन के लिए आयुर्वेद और योग को अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने लोगों को उचित आहार-विहार के महत्व के बारे में भी जानकारी दी।

फोटो कैप्शन : कैंप दौरान डॉ. सुरिंदर पाल कौर,  डॉ. ओंकार सिंह और डॉ. गुरदर्शन सिंह, पवन कुमार  तथा गांव के पंचायत सदस्यों।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

फतेहपुर खुर्द की पंचायत ने सांसद संत सींचेवाल को सौंपा ज्ञापन

गढ़शंकर, 6 अगस्त : गांव फतेहपुर खुर्द की पंचायत द्वारा सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल तक नहर किनारे 500 मीटर कच्चे रास्ते को पक्का करने के लिए राज्यसभा सदस्य संत बलवीर सिंह सीचेवाल जी को...
article-image
पंजाब

तीनों काले कानून, एमएसपी की गरंटी देने व निर्दोष पकड़े गए नौजवानों को तुरंत रिहा करवाने की मांग हुए किसानों ने नंगल रोड पर बारपुर अड्डे में लगाया तीन घंटे जाम

गढ़शंकर: किसान सयुंक्त र्मोचा दुारा भारत बंद के आहावान पर आज गढ़शंकर के अंर्तगत पड़ते बीत ईलाके के किसानों व किसान सर्मथकों ने गढ़शंकर नंगल रोड़ पर बारह से तीन वजे तक तीन घंटे...
article-image
पंजाब

प्रदेश में साफ-सुथरा व पारदर्शी प्रशासन देने के लिए पंजाब सरकार वचनबद्ध: ब्रम शंकर जिंपा

कैबिनेट मंत्री ने 7.43 लाख रुपए की लागत वाली शेरगढ़ बाईपास से गांव शेरगढ़ तक बनी सडक़ का किया उद्घाटन होशियारपुर : कैबिनेट मंत्री पंजाब श्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि पंजाब सरकार...
Translate »
error: Content is protected !!