महिला की बेरहमी से हत्या, नहर किनारे फेंका शव : पेट और गर्दन पर तेजधार हथियार के निशान; दाएं हाथ पर ‘Money’ और बाएं बाजू पर तीन स्टार का टैटू

by

लुधियाना, 19 सितंबर। लुधियाना में करीब 30 वर्षीय महिला की तेजधार हथियार से हत्या कर शव नहर किनारे फेंकने का मामला सामने आया है। शुक्रवार शाम ललतों से खेड़ी की ओर जा रहे राहगीरों ने सुनसान रास्ते के पास एक खाली प्लॉट में महिला का शव पड़ा देखा। सूचना मिलने पर लालतों चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

पुलिस के मुताबिक, महिला के पेट के अगले हिस्से और गर्दन पर तेजधार हथियार से काटे जाने के निशान मिले हैं। शुरुआती जांच में अत्यधिक रक्तस्राव और गर्दन की नसें कटने के कारण मौत होने की आशंका जताई जा रही है।

शरीर पर दो टैटू, पहचान का नहीं मिला कोई दस्तावेज

पुलिस के अनुसार, मृतका की उम्र करीब 30 वर्ष है। उसके पास से कोई मोबाइल फोन, पर्स या ऐसा दस्तावेज नहीं मिला, जिससे तत्काल उसकी पहचान हो सके।

महिला की पहचान के लिए पुलिस उसके शरीर पर बने टैटू को अहम सुराग मानकर जांच कर रही है। उसके दाएं बाजू पर अंग्रेजी में ‘Money’ लिखा टैटू है, जबकि बाएं बाजू पर तीन स्टार बने हुए हैं। पुलिस ने मृतका का हुलिया और टैटू की जानकारी आसपास के पुलिस थानों और चौकियों को भेजी है।

कहीं और हत्या कर शव फेंकने की आशंका

पुलिस की शुरुआती जांच में आशंका है कि महिला की हत्या किसी अन्य स्थान पर की गई और इसके बाद शव को नहर किनारे सुनसान जगह पर लाकर फेंका गया। पुलिस को शव को किसी वाहन से लाए जाने का भी शक है।

इसी को लेकर पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि शव को यहां लाने वाले वाहन या संदिग्ध लोगों के बारे में सुराग मिल सके।

आसपास के जिलों में गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाल रही पुलिस

महिला की पहचान के लिए पुलिस अब लुधियाना सहित आसपास के जिलों में पिछले एक सप्ताह के दौरान दर्ज हुई महिलाओं की गुमशुदगी की शिकायतों की जांच कर रही है। पुलिस ने संबंधित थानों और चौकियों को मृतका के हुलिए तथा दोनों टैटू की जानकारी भेजी है।

ललतों चौकी इंचार्ज सारज कुमार के अनुसार, मामले की ह

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पुलिस के कांस्टेबल ने खुद को गोली से उड़ाया…. कार में मिली लाश

अमृतसर :  पंजाब पुलिस के कांस्टेबल ने खुद को गोली मार ली। गोली लगने से उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान गुरकीरत सिंह (25) के तौर पर हुई है। गुरकीरत सिंह अपनी कार...
article-image
पंजाब

वल्टोहा सरपंच हत्याकांड मामले में एक शूटर की एनकाउंटर में मौत… एक पुलिसकर्मी घायल

अमृतसर :  वल्टोहा सरपंच जरमल सिंह हत्याकांड मामले में पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने आरोपी शूटर का एनकाउंटर कर दिया है। जानकारी के अनुसार, अमृतसर के जेठूवाल नहर के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पुंछ में पाकिस्तानी सैनिकों की गोलीबारी में एक जवान बलिदान, 2 महीने बाद रिटायर होने वाले थे सूबेदार मेजर पवन

एएम नाथ। धर्मशाला। ऑपरेशन सिंदूर   के बाद सीमा क्षेत्र में पाकिस्तानी गोलीबारी (India Pakistan Tension) में शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के सिहोलपुरी टियाला के निवासी सूबेदार मेजर पवन कुमार बलिदानी हो गए। पवन कुमार जम्मू-कश्मीर के...
article-image
पंजाब

जनता पर नहीं लगाया गया कोई अतिरिक्त टैक्स नगर निगम के अनुमानित बजट में : ब्रम शंकर जिंपा

कैबिनेट मंत्री ने नगर निगम के बजट को जन हितैषी बताया होशियारपुर, 24 मार्च: कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि नगर निगम होशियारपुर की ओर से वर्ष 2023-24 के अनुमानित बजट में...
Translate »
error: Content is protected !!