हेरोइन की 47 किलो से ज्यादा खेप के साथ 4 गिरफ्तार : 3 विदेशी पिस्टल भी जब्त

by

सीआईए स्टाफ की कार्रवाई में चार आरोपी गिरफ्तार; होंडा सिटी से 42 पैकेट में मिली खेप, अमृतसर में भी 17 किलो हेरोइन बरामद

फरीदकोट। जिला पुलिस के सीआईए स्टाफ ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 47 किलो 332 ग्राम हेरोइन और तीन विदेशी .30 बोर पिस्टल बरामद कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 15 कारतूस और मैगजीन भी बरामद की हैं।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मंगल सिंह निवासी गांव गूदड़ पंजगराई, गुरुहरसहाय, अंकुश, सचिन उर्फ संजू और अनमोल सिंह निवासी गांव लमोचड़ खुर्द, जलालाबाद के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, बाबा फरीद आगमन पर्व के मद्देनजर सादिक-दीप सिंह वाला रोड पर गांव काउंनी के पास नाकाबंदी की गई थी। इसी दौरान दीप सिंह वाला की ओर से आ रही एक होंडा सिटी कार को रुकने का इशारा किया गया। कार सवारों ने पुलिस को देखकर वाहन पीछे मोड़कर भागने का प्रयास किया, लेकिन कार बंद हो गई। पुलिस टीम ने चारों को मौके पर ही काबू कर लिया।

गट्टे में छिपाकर रखे थे 42 पैकेट

कार की तलाशी के दौरान उसमें रखे एक गट्टे से 42 पैकेट बरामद हुए। जांच में इन पैकेटों में कुल 47 किलो 332 ग्राम हेरोइन पाई गई। इसके अलावा कार के डैशबोर्ड में रखे एक लिफाफे से तीन विदेशी .30 बोर पिस्टल, मैगजीन और 15 कारतूस बरामद किए गए।

पुलिस ने थाना सादिक में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों से पूछताछ कर हेरोइन की खेप के स्रोत तथा इससे जुड़े बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

अमृतसर में भी 17 किलो हेरोइन बरामद

इसी बीच अमृतसर में काउंटर इंटेलिजेंस ने सीमा पार से संचालित कथित नशा तस्करी नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब 17 किलो हेरोइन बरामद करने का दावा किया है।

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में आरोपियों के पाकिस्तान में बैठे नशा तस्करों से संपर्क की बात सामने आई है। डीजीपी गौरव यादव के अनुसार, आरोपी सीमा पार बैठे तस्करों से हेरोइन की खेप हासिल कर आगे सप्लाई करते थे। पुलिस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश और मामले की आगे की जांच कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

गढ़शंकर में काग्रेस के गुटों की साख दांव पर, काग्रेस के प्रत्याशियों व काग्रेस के विभिन्न गुटो दुारा समर्थित प्रत्याशियों की ही शहर में चर्चा

बार्ड नंबर तीन सबसे हाट तो बार्ड नंबर गयारह पर सबकी नजर भास्कर न्यूज। गढ़शंकर: गढ़शंकर नगर कौंसिल गढ़शंकर के चुनावी मैदान में पार्टीयों के पदाधिकारियों ने भी पार्टी की टिकटों को दरकिनार करते...
article-image
पंजाब

पुलिस की फर्जी रेड में 3 कारोबारी किडनैप: छुड़ाने के लिए मांगे 10 करोड़

लुधियाना :  लुधियाना में पुलिस अधिकारियों के नाम पर फर्जी रेड का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मामले में एक ASI, हेड कॉन्स्टेबल, एक स्थानीय विधायक का करीबी और उनके चार साथियों ने...
article-image
पंजाब

MLA Jimpa Pays Tribute to

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha /sept.28 :  On the birth anniversary of Shaheed Bhagat Singh, MLA Brahm Shankar Jimpa paid floral tributes at Shaheed Bhagat Singh Chowk in Hoshiarpur. Addressing the gathering, he said that following the...
article-image
पंजाब

Blackout mock drill in Nawanshahr

*Urges residents to ensure strict compliance of preparatory exercise in larger public and national security interest* *Holds meeting with all stakeholders, apprise about mock drill* Shaheed Bhagat Singh Nagar/ May 7/Daljeet Ajnoha : In...
Translate »
error: Content is protected !!