देव सदन में सुबह 10 बजे से शुरू होंगे ऑडिशन, जिला कुल्लू के कलाकारों के लिए पहले तीन दिन निर्धारित
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव-2026 की सांस्कृतिक संध्याओं में प्रस्तुति देने के इच्छुक स्थानीय और हिमाचल प्रदेश के कलाकारों के लिए अच्छी खबर है। इस बार सांस्कृतिक संध्याओं में कलाकारों का चयन ऑडिशन के माध्यम से किया जाएगा। ऑडिशन 5 से 10 अक्टूबर तक देव सदन, कुल्लू में होंगे और प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शुरू होंगे।
कुल्लू के कलाकारों के लिए 5 से 7 अक्टूबर
कार्यवाहक उपायुक्त एवं अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव समिति के उपाध्यक्ष सुरजीत सिंह राठौर ने बताया कि 5, 6 और 7 अक्टूबर को जिला कुल्लू के कलाकारों के ऑडिशन होंगे। 8 और 9 अक्टूबर को हिमाचल प्रदेश के अन्य जिलों से आने वाले कलाकारों को ऑडिशन का अवसर दिया जाएगा।
छूटे कलाकार 10 अक्टूबर को दे सकेंगे ऑडिशन
निर्धारित तिथि पर किसी कारणवश ऑडिशन में शामिल नहीं हो पाने वाले कलाकारों को भी अवसर दिया जाएगा। ऐसे कलाकार 10 अक्टूबर को देव सदन में ऑडिशन दे सकेंगे। इस तरह कलाकारों के पास अपनी प्रतिभा प्रस्तुत करने के लिए छह दिन का समय रहेगा।
21 से 27 अक्टूबर तक होगा दशहरा उत्सव
अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव-2026 का आयोजन 21 से 27 अक्टूबर तक किया जाएगा। प्रशासन और दशहरा उत्सव समिति की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। सांस्कृतिक संध्याओं में स्थानीय कलाकारों के अलावा स्टार एवं लाइव प्लेबैक सिंगर, बैंड, हास्य कलाकार, एक्रोबैटिक कलाकार और डांस ट्रूप्स
