नई गाड़ी के बदले ‘मुंह मीठा’ करवाने की बात का वीडियो वायरल : पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

by

रोहित जसवाल।  देहरा (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश के पुलिस जिला देहरा में यातायात जांच के दौरान एक पुलिसकर्मी द्वारा पर्यटकों से कथित तौर पर अनुचित मांग किए जाने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद पुलिस विभाग ने कार्रवाई की है। वीडियो में एक एएसआई हरियाणा के युवकों से नई गाड़ी के बदले ‘मुंह मीठा’ करवाने की बात करता दिखाई दे रहा है।

मामला राष्ट्रीय राजमार्ग-503 पर यातायात जांच के दौरान का बताया जा रहा है। प्रसारित वीडियो में दिखाई दे रहा पुलिसकर्मी पुलिस जिला देहरा में तैनात है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक संदीप धवल ने मामले का तत्काल संज्ञान लिया।

पुलिस लाइन भेजा, एसडीपीओ करेंगे जांच

एसपी के निर्देश पर संबंधित पुलिसकर्मी को तत्काल पुलिस लाइन भेज दिया गया है। पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की जिम्मेदारी एसडीपीओ डाडासीबा को सौंपी गई है।

एसपी संदीप धवल के अनुसार, 27 सितंबर को इंटरनेट मीडिया के माध्यम से यह वीडियो पुलिस के संज्ञान में आया। वीडियो में यातायात जांच के दौरान पुलिस कर्मचारी कार सवार लोगों से बातचीत करता नजर आ रहा है।

वीडियो में व्यवहार प्रथम दृष्टया अमर्यादित

पुलिस के अनुसार, प्रसारित वीडियो में कर्मचारी के व्यवहार से प्रथम दृष्टया अनुचित मांग किए जाने का आभास होता है और उसका आचरण अमर्यादित प्रतीत हो रहा है। हालांकि, मामले की वास्तविक स्थिति जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।

ड्यूटी में अनुचित आचरण बर्दाश्त नहीं : एसपी

एसपी संदीप धवल ने कहा कि ड्यूटी के दौरान प्रत्येक पुलिस कर्मचारी से आमजन के साथ शालीन, मर्यादित और सम्मानजनक व्यवहार की अपेक्षा की जाती है। उन्होंने कहा कि ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार के अनुचित आचरण को पुलिस विभाग गंभीरता से लेता है। मामले में जांच के आधार पर आगामी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गांव इटावा एवं सेक्टर-42 की जर्जर सड़कों को लेकर पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर एवं पार्षद जसबीर सिंह बंटी ने किया प्रदर्शन

पुनीत महाजन :  चंडीगढ़, 16 जून।  चंडीगढ़ नगर निगम के पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर एवं पार्षद जसबीर सिंह बंटी ने आज गांव इटावा के बाहर स्थित मुख्य सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर स्थानीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंडोगा-त्यूड़ी के मध्यम स्वां नदी पर 51 करोड़ रूपये से बनेगा पुल – मुकेश अग्निहोत्री

हरोली के अलावा कुटलैहड़ व चिंतपूर्णी विस क्षेत्र के लोगों को भी मिलेगी आवाजाही की सुविधा ऊना, 7 अक्तूबर – हरोली विधानसभा क्षेत्र के ड्रीम प्रोजैक्ट पंडोगा-त्यूड़ी पुल का निर्माण कार्य शीघ्र आरंभ किया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा ने धनबल से जो सर्वे करवाए हैं, उन सर्वे की हवा निकलेगी 8 को : मुकेश अग्निहोत्री

उन्ना। हिमाचल के नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने सीएम जयराम ठाकुर पर जवाबी पलटवार करते हुए कहा कि विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा ने धनबल से जो सर्वे करवाए हैं, उन सर्वे की हवा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

5 हेक्टेयर वन भूमि में रोपित किए 5,500 फलदार व औषधीय पौधे, जैव विविधता को मिली मजबूती

मुख्यमंत्री वन विस्तार योजना से घुमारवीं के मरयाणी क्षेत्र में पर्यावरण हुआ संरक्षित स्थानीय समूह की 6 महिलाएं कर रही हैं जंगल की देखरेख, प्राकृतिक संसाधनों के प्रति बढ़ी है जागरूकता एएम नाथ। बिलासपुर,...
Translate »
error: Content is protected !!