ऊना से एक सप्ताह पहले लापता 17 वर्षीय नाबालिग दिल्ली में सकुशल बरामद

by

रोहित जसवाल।  ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले की रक्कड़ कॉलोनी से करीब एक सप्ताह पहले संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुआ 17 वर्षीय नाबालिग लड़का दिल्ली से सकुशल बरामद कर लिया गया है। ऊना पुलिस की टीम आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसे वापस ऊना ला रही है।

जानकारी के अनुसार, 21 सितंबर की रात नाबालिग खाना खाने के बाद रक्कड़ कॉलोनी स्थित अपने घर से सैर के लिए निकला था। देर रात तक उसके वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। परिवार ने अपने स्तर पर संभावित स्थानों पर खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

इसके बाद नाबालिग की मां ने सदर थाना ऊना में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

साइबर सेल और ह्यूमन इंटेलिजेंस से तलाश

नाबालिग की तलाश के लिए सब इंस्पेक्टर संजय लखनपाल के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी साधनों, साइबर सेल और ह्यूमन इंटेलिजेंस की मदद से उसकी तलाश शुरू की।

लगातार प्रयासों के बाद पुलिस को नाबालिग की लोकेशन दिल्ली में मिली। इसके आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 27 सितंबर को उसे दिल्ली से सुरक्षित बरामद कर लिया।

कानूनी प्रक्रिया के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा

पुलिस टीम नाबालिग को लेकर ऊना लौट रही है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसे उसके परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। पुलिस ने नाबालिग के दिल्ली पहुंचने की परिस्थितियों को लेकर किसी तरह की जानकारी सार्वजनिक नहीं की है।

बच्चों की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें : एसपी

एसपी ऊना सचिन हिरेमठ ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि गुमशुदा लोगों, विशेषकर बच्चों की तलाश जिला पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे बच्चों की गतिविधियों और सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें तथा किसी भी अप्रिय स्थिति या संदिग्ध जानकारी की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचित करें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चीफ इंजीनियर विमल नेगी की रहस्यमयी मौत खुलासा : बिजली विभाग में मचा हड़कंप

एएम नाथ । शिमला :हिमाचल प्रदेश ऊर्जा निगम लिमिटेड  के चीफ़ इंजीनियर विमल नेगी की रहस्यमयी मौत के मामले में नए खुलासे सामने आए हैं. इस घटना ने बिजली विभाग के भीतर हड़कंप मचा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजेश धर्माणी ने किया 1.58 करोड़ रूपये से नवनिर्मित कपाहड़ा स्कूल के विज्ञान भवन का लोकार्पण

जीवन में कोई भी कार्य छोटा या बड़ा नहीं, प्रत्येक कार्य को पूरी लग्न व मेहनत से करें कपाहड़ा स्कूल में आयोजित क्लस्टर स्तरीय वार्षिक समारोह में बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए तकनीकी शिक्षा मंत्री...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एसडीएम को फोन पर धमकाया, पुलिस से मांगी सुरक्षा

एएम नाथ। मंडी : :  एसडीएम पधर ने एक व्यक्ति पर मोबाइल पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। एसडीएम ने पुलिस थाना पधर में शिकायत दर्ज करते हुए पुलिस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रा.व.मा.पा. कोठों के 72 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले भवन की रखी आधारशिला : शिक्षा क्षेत्र पर इस वित्त वर्ष में व्यय होंगे 9560 करोड़ रुपए – डॉ. शांडिल

सोलन  :  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा अधोसंरचना को सुदृढ़ करने के साथ-साथ छात्रों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा...
Translate »
error: Content is protected !!