CWC बैठक में चुनावी प्रक्रिया और लोकतंत्र पर चर्चा : संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए लड़ाई जारी रखेगी कांग्रेस: सुक्खू

by

एएम नाथ।  शिमला/नई दिल्ली, 29 सितंबर। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू मंगलवार को नई दिल्ली में आयोजित कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की बैठक में शामिल हुए। बैठक में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सहित वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया।

बैठक में देश में लोकतंत्र और संविधान की मौजूदा स्थिति तथा चुनावी प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि लोकतंत्र का सबसे भरोसेमंद आधार जनता की आवाज है और लोकतांत्रिक व्यवस्था में हर मतदाता का विश्वास कायम रहना जरूरी है।

सुक्खू ने कहा कि चुनावी प्रक्रिया को लेकर देशभर में उठ रहे सवालों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। चुनाव लोकतंत्र की बुनियादी प्रक्रिया है और इसमें जनता के विश्वास को सर्वोच्च महत्व मिलना चाहिए। प्रत्येक मतदाता को अपने वोट के अधिकार और उसकी निष्पक्षता पर भरोसा होना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि संविधान देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला है। संविधान में दिए अधिकारों और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करना नागरिकों तथा लोकतांत्रिक संस्थाओं की जिम्मेदारी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए अपनी लड़ाई जारी रखेगी। CWC बैठक में इन मुद्दों के साथ-साथ पार्टी की आगे की भूमिका और रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

परगना-4 के अंतर्गत 3 पंचायतों में 23 करोड़ के विकास कार्य प्रगति पर – विक्रमादित्य सिंह*

शिमला, 14 दिसंबर – प्रदेश सरकार के लोक निर्माण, युवा सेवाएं व खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज ग्राम पंचायत खटनोल के गांव पंजयाली में आयोजित जिला स्तरीय बूढ़ी दिवाली उत्सव के समापन अवसर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंत्री राजेश धर्माणी ने मुख्यमंत्री के 14 अगस्त के घुमारवीं प्रवास की तैयारियों का लिया जायजा

मुख्यमंत्री 77 वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव में बतौर मुख्यातिथि होंगे शामिल, निहारी में करेंगे पौधरोपण पर्यावरण संरक्षण वॉकथॉन को दिखाएंगे हरी झंडी, दधोल स्कूल में करेंगे संवाद तथा विकासात्मक योजनाओं का करेंगे उद्घाटन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर युवक से चरस बरामद

एएम नाथ। चम्बा : चम्बा पुलिस ने नशे के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। चुराह के तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर पुलिस ने 19 वर्षीय युवक खुर्शीद अहमद उर्फ सन्नी से 612 ग्राम चरस...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बाबा बालकनाथ के दर्शन को आए श्रद्धालु की सीढ़ियों पर गिरने से मौत

एएम नाथ । हमीरपुर :  धार्मिक स्थल दियोटसिद्ध स्थित बाबा बालकनाथ मंदिर में शनिवार रात एक हृदयविदारक हादसा पेश आया। यहां मंदिर में शीश नवाने पहुंचे पंजाब के एक 55 वर्षीय श्रद्धालु की संदिग्ध...
Translate »
error: Content is protected !!