पुलिस प्रशासन और संघर्ष समिति में बनी सहमति, सुबह 7 से शाम 7 बजे तक नहीं चलेंगे टिप्पर

by

बीत इलाके में भी दिन के समय टिप्परों की आवाजाही बंद,  5 अक्टूबर का पैदल रोष मार्च फिलहाल स्थगित
गढ़शंकर।  हिमाचल प्रदेश से खनन सामग्री लेकर गढ़शंकर नंगल रोड़ व माहिलपुर से जैजों दोआबा सड़क पर आने वाले टिप्परों की आवाजाही, ओवरलोडिंग और सड़क सुरक्षा के मुद्दे को लेकर वातावरण बचाओ, लोक बचाओ संघर्ष समिति और पुलिस प्रशासन के बीच सहमति बन गई है कि डिप्टी कमिश्नर के निर्देशों के मुताबिक सुबह सात से रात तक टिप्पर नहीं चलेंगे और बीत इलाके की अन्य सड़को पर भी दिन के समय टिप्पर नहीं चलेंगे।  जिसके बाद वातावरण बचाओ, लोक बचाओ संघर्ष समिति ने 5 अक्टूबर को निकाला जाने वाला प्रस्तावित पैदल रोष मार्च फिलहाल स्थगित कर दिया है और पुलिस प्रशासन को साफ़ कर दिया है कि अगर फैसले के उल्ट टिपर दिन के समय में चले तो दोबारा संघर्ष का रास्ता खुला है।

कोकोवाल मजारी रेस्ट हाउस में पुलिस प्रशासन और संघर्ष समिति के प्रतिनिधियों के बीच हुई बैठक के दौरान बनी सहमति के बाद लिया गया। बैठक में डीएसपी कमलजीत सिंह होशियारपुर, इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह इंचार्ज सीआईए, इंस्पेक्टर गगनदीप सिंह सेखों एसएचओ गढ़शंकर और चौकी प्रभारी शैरीन चेची सहित पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

सुबह 7 से शाम 7 बजे तक टिप्पर बंद : बैठक के दौरान संघर्ष समिति ने हिमाचल प्रदेश से खनन सामग्री लेकर आने वाले टिप्परों सहित तमाम टिप्परों को निर्धारित नियमों के अनुसार चलाने की मांग रखी। समिति ने दिन के समय टिप्परों की बेरोक आवाजाही, ओवरलोडिंग, बिना नंबर वाले वाहनों तथा बिना जरूरी लाइसेंस और दस्तावेजों के वाहन चलाने का मुद्दा भी उठाया। महिंदवाणी में हुए एक दर्ज मांमले को भी उठाया गया।

पुलिस प्रशासन की ओर से सहमति जताई गई कि सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक टिप्परों की आवाजाही बंद रहेगी। बीत इलाके में भी दिन के समय टिप्पर नहीं चलने दिए जाएंगे। गढ़शंकर-नंगल रोड, नैनवां रोड, हैबोवाल रोड, बाथड़ी रोड और महिंदवाणी रोड सहित क्षेत्र की अन्य सड़कों पर भी निर्धारित आदेशों को लागू करवाने का भरोसा दिया गया। इसके अलावा बिना नंबर वाले टिप्परों तथा बिना लाइसेंस या जरूरी दस्तावेजों के वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ नियमों के अनुसार कार्रवाई करने का भी आश्वासन दिया गया।

टिप्पर हादसों का मुद्दा भी उठा :
बैठक में संघर्ष समिति के सदस्यों ने टिप्परों से होने वाली सड़क दुर्घटनाओं का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया। संघर्ष  समिति के सदस्यों ने कहा कि क्षेत्र की सड़कों पर टिप्परों की आवाजाही के कारण कई बार हादसे हो चुके हैं और आम लोगों की जान-माल की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। समिति ने कहा कि यदि प्रशासन की ओर से दिए गए भरोसे के अनुसार नियमों को सख्ती से लागू किया जाता है तथा ओवरलोडिंग, दिन के समय टिप्परों की आवाजाही और बिना दस्तावेजों वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

5 अक्टूबर का पैदल मार्च फिलहाल स्थगित :
वातावरण बचाओ, लोक बचाओ संघर्ष समिति की ओर से प्रशासन के विश्वास दिलाने के लिए टिप्परों की आवाजाही और कथित नियमों के उल्लंघन के मुद्दे को लेकर 5 अक्टूबर को अड्डा झुंगियां (बीनेवाल) से एसडीएम कार्यालय गढ़शंकर तक पैदल रोष मार्च निकालने का ऐलान किया गया था।

पुलिस प्रशासन के साथ हुई बैठक में बनी सहमति और प्रशासन की ओर से मिले आश्वासन के बाद समिति ने यह रोष मार्च फिलहाल स्थगित करने का फैसला किया है। समिति ने स्पष्ट किया कि प्रशासन की ओर से की जाने वाली कार्रवाई पर नजर रखी जाएगी। यदि दिए गए आश्वासन के अनुसार कार्रवाई नहीं हुई तो संघर्ष समिति की ओर से अगली रणनीति तय की जाएगी।

इस दौरान  बैठक में डीएसपी कमलजीत सिंह होशियारपुर, इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह प्रभारी सीआईए, इंस्पेक्टर गगनदीप सिंह सेखों एसएचओ गढ़शंकर और चौकी प्रभारी शैरीन चेची के अलावा वातावरण बचाओ, लोक बचाओ संघर्ष समिति की ओर से अजायब सिंह बोपाराय, पूर्व सरपंच देविंदर राणा, पूर्व सरपंच सुरिंदर पाल, पूर्व सरपंच कुलभूषण कुमार, मास्टर पवन शर्मा, सरपंच परमजीत सिंह गढ़ीमानसोवाल, पंच सुशिंदर राणा, बिंदू भुंबला, रामजी दास चौहान, समिति सदस्य कमल कटारिया, संजीव कुमार, पूर्व सरपंच कैप्टन बख्शीस सिंह, तीरथ सिंह मान, गुलजिंदर सिंह, समिति सदस्य मोहन लाल, मनी बिलड़ो और राम पाल भारद्वाज माहिलपुर सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

14वें वार्षिक समारोह ‘उड़ान-2026’ में एसपी ने मेधावी विद्यार्थियों को बांटे पुरस्कार……आईएचएम हमीरपुर के प्रशिक्षुओं ने देश-विदेश में नाम कमाया : बलवीर सिंह

एएम नाथ। हमीरपुर 02 अप्रैल। सलासी स्थित होटल प्रबंधन संस्थान (आईएचएम) हमीरपुर का 14वां वार्षिक समारोह ‘उड़ान-2026’ वीरवार को मनाया गया। मुख्य अतिथि एसपी बलवीर सिंह ने दीप प्रज्जवलन के साथ इस समारोह का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भारतीय मानक ब्यूरो, द्वारा लम्बागांव स्वयं सहायता समूहों के लिए ‘शाइन’ प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

कांगड़ा, 12 अगस्त: भारतीय मानक ब्यूरो, परवाणू शाखा कार्यालय द्वारा गत दिवस लम्बागांव में महिला नेतृत्व वाले स्वयं सहायता समूहों के लिए ‘शाइन’ स्टैंर्ड हेल्प इन्फार्म एंड नरचर एम्पावरमेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री को दिव्य रथ यात्रा का निमंत्रण

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू को आज यहां श्री सत्य साईं सेवा संगठन हिमाचल प्रदेश ने संगठन की दिव्य रथ यात्रा का निमंत्रण दिया। हिमाचल प्रदेश में यह रथ यात्रा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उद्योगों को धमकाने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई : मुख्यमंत्री सुक्खू

शिमला । हिमाचल प्रदेश के इंडस्ट्रीलिस्ट एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट कर उन्हें विभिन्न मांगों से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने उनकी मांगों को ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने...
Translate »
error: Content is protected !!