5 अक्टूबर को होगी हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक : शिक्षा-स्वास्थ्य समेत कई विभागों के प्रस्तावों पर होगी चर्चा, रिक्त पद भरने के मामलों पर भी नजर

by

एएम नाथ।  शिमला। हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक की तिथि तय हो गई है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक 5 अक्टूबर को प्रस्तावित है। इससे पहले 11 सितंबर को प्रस्तावित बैठक को रद्द कर दिया गया था।

आगामी बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य समेत विभिन्न विभागों से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है। विभिन्न विभागों में लंबे समय से खाली पड़े पदों को भरने से संबंधित प्रस्ताव भी बैठक के एजेंडे में प्रमुखता से आ सकते हैं। सरकार की ओर से शिक्षा और स्वास्थ्य विभागों में भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने तथा अन्य विभागों के रिक्त पद भरने पर लगातार जोर दिया जा रहा है।

मंत्रिमंडल बजट घोषणाओं की प्रगति, विभिन्न मंत्रिमंडलीय उपसमितियों की सिफारिशों और विभागों की ओर से भेजे गए अन्य प्रशासनिक प्रस्तावों पर भी निर्णय ले सकता है। बैठक का अंतिम एजेंडा सरकार की ओर से तय किया जाएगा।

दो दिन गांवों में रुककर लोगों से संवाद करेंगे सुक्खू

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू दिल्ली दौरे से लौटने के बाद 1 से 3 अक्टूबर तक शिमला जिले के विभिन्न क्षेत्रों के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री रोहड़ू, चिड़गांव, भटवाड़ी, रामपुर और काशा में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इस दौरान वह दो रात गांवों में रुककर स्थानीय लोगों से संवाद भी करेंगे।

1 अक्टूबर : रोहड़ू और चिड़गांव में कार्यक्रम

कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 1 अक्टूबर को रोहड़ू में विद्यार्थियों से संवाद करेंगे और एंटी-चिट्टा रैली में हिस्सा लेंगे। इसके बाद चिड़गांव में विभिन्न विकास योजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास के साथ जनसभा करेंगे।

बाद में मुख्यमंत्री भटवाड़ी पहुंचेंगे, जहां ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम के तहत जनता, महिला मंडलों और युवक मंडलों से संवाद करेंगे। रात को उनका भटवाड़ी में ठहराव रहेगा।

2 अक्टूबर : गांधी जयंती पर श्रद्धांजलि, रामपुर में जनसंवाद

2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री भटवाड़ी में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद रोहड़ू से हेलिकॉप्टर के माध्यम से रामपुर के शिंगला पहुंचेंगे।

शिंगला में विकास योजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास के साथ नोग घाटी के लोगों से संवाद करेंगे। तकलेच में संक्षिप्त ठहराव के बाद काशा पहुंचकर बस स्टैंड में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम के तहत जनता, महिला मंडलों और युवक मंडलों से बातचीत करेंगे। रात को पाट गांव में ठहरेंगे।

3 अक्टूबर : नोगली में जनसभा, विद्यार्थियों से संवाद

3 अक्टूबर को मुख्यमंत्री सुबह करीब 9 बजे पाट गांव से रवाना होंगे और लगभग 10:30 बजे नोगली पहुंचेंगे। यहां जनसभा को संबोधित करने के बाद रामपुर के पदम उत्कृष्ट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों से संवाद करेंगे।

मुख्यमंत्री यहां एंटी-चिट्टा रैली को हरी झंड

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

प्रधानमन्त्री मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में खन्ना दम्पति ने किया पौधरोपण

खन्ना ने कहा –  पर्यावरण को बचाने के लिए हर व्यक्ति लगाए एक पेड़ होशियारपुर 22 सितम्बर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में देशभर में चल रहे कार्यक्रमों की श्रंखला के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लंबरदार जनकल्याण महासंघ ने मानदेय बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री का किया आभार व्यक्त

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश लंबरदार जनकल्याण महासंघ का एक प्रतिनिधिमंडल ने शिमला में वाइस चेयरमेन लंबरदार विशाल चम्बयाल के नेतृत्व में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भेंट कर लंबरदारों का मानदेय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

3 जिलों में खुलेंगे एसटीएफ के थाने, एनडीपीएस के मामले देखेंगे – एक्शन मोड में सुक्खू सरकार

हिमाचल प्रदेश में चिट्टा समेत अन्य नशा पहुंचा रहे माफिया की कमर तोड़ने के लिए सरकार एक्शन मोड में आ गई है। एनडीपीएस से संबंधित मामलों की जांच के लिए प्रदेश के तीन जिलों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मानसून से संबंधित तैयारियों बारे जिला मुख्यालय चंबा में बैठक आयोजित : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने की बैठक की अध्यक्षता

 विभागीय अधिकारियों को दिए गए महत्वपूर्ण दिशा निर्देश एएम नाथ। चम्बा :  मानसून सीजन के दौरान संभावित आपदा व ख़तरे से संबंधित तैयारियों के संबंध में जिला मुख्यालय चंबा में बैठक आयोजित की गई।...
Translate »
error: Content is protected !!