भाजपा ने रिंकू चांदपुरी को ओबीसी मोर्चा पंजाब का सदस्य नियुक्त किया

by

गढ़शंकर, 5 अक्तूबर : पंजाब भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शिवराज चौधरी ने गढ़शंकर के पूर्व अध्यक्ष हरमिंदर सिंह रिंकू चांदपुरी को ओबीसी मोर्चा पंजाब का सदस्य नियुक्त किया है।

नई जिम्मेदारी मिलने पर रिंकू चांदपुरी ने भाजपा नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह पार्टी द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निभाएंगे तथा पार्टी हाईकमान के भरोसे पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि वह भाजपा की जनहितैषी नीतियों को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए सक्रियता से कार्य करेंगे।

रिंकू चांदपुरी ने इस जिम्मेदारी के लिए पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अविनाश राय खन्ना का भी आभार व्यक्त किया। अविनाश राय खन्ना ने रिंकू चांदपुरी को नई जिम्मेदारी मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया।

फोटो कैप्शन: रिंकू चांदपुरी का स्वागत करते पंजाब भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शिवराज चौधरी एवं पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पांगी के धरवास पंचायत में भीषण अग्निकांड, बुजुर्ग की दम घुटने से दर्दनाक मौत

घटना रविवार देर शाम तकरीबन 8:00 बजे की बताई जा रही एएम नाथ। पांगी (चम्बा) : जिला चंबा के उपमंडल पांगी के ग्राम पंचायत धरवास में रविवार क़ो भीषण अग्निकांड का मामला सामने आया...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

500,00 नकद डाॅलर, 89 आग्नेयास्त्र, 54 किलोग्राम फेंटेनल, 390 मेथामफेटामाइन बरामद :कनाडा पुलिस ने भारतीय मूल के युवक को किया ग्रिफ्तार

कनाडा की पुलिस ने पंजाबी युवक को काबू कर सुपर ड्रग लैब में से एक का भंडाफोड़ किया है। आरोपी से पुलिस ने 500,00 नकद डाॅलर, 89 आग्नेयास्त्र, 54 किलोग्राम फेंटेनल, 390 मेथामफेटामाइन बरामद...
article-image
पंजाब

लगातार बढ़ रही महंगाई के लिए केंद्र सरकार पर बरसे पवन दीवान

लुधियाना 18 अक्टूबर: पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन पवन दीवान ने लगातार बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा है। जिसके चलते लोगों के लिए दो वक्त...
Translate »
error: Content is protected !!