किसानों को चंडीगढ़ में घुसने से रोकने के लिए चंडीगढ़ पुलिस ने मोहाली से सटा बॉर्डर सील

by
चंडीगढ़ : संयुक्त किसान मोर्चा  की अगुआई में किसानों ने मोहाली से चंडीगढ़ कूच शुरू कर दिया है। किसान पैदल ही चंडीगढ़ की तरफ बढ़ रहे हैं। उन्होंने मोहाली पुलिस का लगाया पहला बैरिकेड तोड़ दिया है। हालांकि, दूसरे बैरिकेड पर मोहाली पुलिस ने उन्हें रोक लिया। कुछ युवा किसान चंडीगढ़ में घुसने की जिद पर अड़े हुए हैं। किसान नेताओं ने उन्हें रोका।
इसके बाद किसान वहीं धरना लगाकर बैठ गए हैं। इससे पहले सुबह किसानों को  मान से मीटिंग के लिए बुलाया गया था। अब वह किसानों से मीटिंग करने के बजाय दिल्ली रवाना हो गए हैं। सरकार का कहना है कि उनका दिल्ली दौरा पहले से तय था। किसान अफसरों से बात करने को राजी नहीं हैं।
किसानों का कहना है कि जब तक सरकार बात नहीं करती, वह यहीं पर पक्का मोर्चा लगाकर बैठे रहेंगे। किसानों को चंडीगढ़ में घुसने से रोकने के लिए चंडीगढ़ पुलिस ने मोहाली से सटा बॉर्डर सील कर दिया गया है। पुलिस किसी को भी ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर चंडीगढ़ में नहीं घुसने देगी।
किसान मोहाली के गुरुद्वारा अंब साहिब में इकट्‌ठा हो गए हैं। वह घर से राशन भी लेकर आए हैं, ताकि चंडीगढ़ में पक्का मोर्चा लगाया जा सके। वहीं किसानों के प्रदर्शन से घबराई मान सरकार ने पहले किसानों को बातचीत का न्यौता दिया था, लेकिन अब यह मीटिंग रद्द हो गई है।
संयुक्त किसान मोर्चा  के किसान नेताओं का कहना है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उनकी जायज मांगें नहीं मानीं, इसलिए अब किसान सरकार के खिलाफ बड़ा संघर्ष शुरू करेंगे। पूरे पंजाब से किसान आज मोहाली के गुरुद्वारा अंब साहिब में इकट्‌ठा हुए। वहां से दोपहर बाद चंडीगढ़ के लिए कूच कर गए।
जोनवाइज रोपाई और बिजली कटों का विरोध :
पंजाब सरकार ने इस बार किसानों को एक साथ धान की रोपाई न करने को कहा है। इसके लिए राज्य को 4 जोन में बांटा गया है। इसके तहत 18, 20 और 22 जून को 6-6 जिलों और बचे 5 जिलों में 24 जून से धान की रोपाई होगी। सरकार ने यह कदम बिजली की कमी दूर करने के लिए उठाया। किसान इसका विरोध कर रहे हैं। वह ऐलान कर चुके कि तय वक्त पर सभी जगह रोपाई होगी। उन्होंने कहा कि किसानों को धान रोपाई के लिए पर्याप्त बिजली मुहैया करवाने का जिम्मा सरकार का है। वह इसे पूरा करे। इसके अलावा किसान गेहूं पर भी प्रति एकड़ 500 रुपए मुआवजे की मांग कर रहे हैं।
किसानों से पुलिस और प्रशासन के अफसरों ने मीटिंग की, लेकिन किसान मुख्यमंत्री भगवंत मान  से मुलाकात पर अड़े हुए हैं। किसानों ने ऐलान कर दिया है कि पुलिस जहां बैरिकेड लगाकर रोकेगी, वहीं पर पक्का मोर्चा लगा देंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बस और कार में भीषण टक्कर : युवक-युवती की मौके पर मौत : 2 की हालत गंभीर

एएम नाथ : मंडी । हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सुबह ही एक दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई व दो की हालत गंभीर बनी हुई है। मंडी-कुल्लू नेशनल हाईवे...
article-image
पंजाब

नवजोत कौर सिद्धू ने देशवासियों को दीवाली , बंदी छोड़ दिवस व विश्वकर्मा दिवस की शुभकामनाएं दी

चंडीगढ़। आल इंडिया जाट महासभा के पंजाब महिला विंग की अध्यक्ष नवजोत कौर सिद्धू ने देशवासियों को दीवाली, बंदी छोड़ दिवस व विश्वकर्मा दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि...
article-image
पंजाब

जीवन जागृति मंच गढ़शंकर द्वारा ललवान में डा. बीआर अम्बेदकर जी का जन्मदिवस मनाया

पढ़ाई में होशियार बच्चे सम्मानित किए गढ़शंकर :  जीवन जागृति मंच गढ़शंकर द्वारा क्षेत्र के गांव ललवान (निकट जेजों दुआबा) में गांववासियों के सहयोग से डा. बीआर अम्बेडकर जी के जन्मदिवस संबंधी समारोह करवाया...
Translate »
error: Content is protected !!