एम्स बिलासपुर का पहला दीक्षांत समारोह, 92 विद्यार्थियों को मिलीं डिग्रियां : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने प्रदान कीं उपाधियां

by

 राज्यपाल कविंद्र गुप्ता बोले- स्वास्थ्य सेवाओं, चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा रहा एम्स

एएम नाथ।  बिलासपुर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) बिलासपुर के प्रथम दीक्षांत समारोह में संस्थान के पहले स्नातक बैच के विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान कीं। इस अवसर पर राज्यपाल कविंद्र गुप्ता, मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन, एम्स बिलासपुर के अध्यक्ष प्रो. नरेंद्र कुमार अरोड़ा और कार्यकारी निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल दलजीत सिंह उपस्थित रहे।May be an image of dais and text

समारोह में कुल 92 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गईं। इनमें 43 एमबीबीएस, 26 बीएससी ऑनर्स नर्सिंग, 9 बीएससी एलाइड हेल्थकेयर तथा 14 एमडी/एमएस विद्यार्थी शामिल रहे। राष्ट्रपति ने विभिन्न विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक भी प्रदान किए।

एमबीबीएस में सागरिका और रक्षित वशिष्ठ, बीएससी एलाइड हेल्थकेयर साइंस में भावना ठकराल, बीएससी ऑनर्स नर्सिंग में भाव्या मल्होत्रा तथा एमडी कम्युनिटी एंड फैमिली मेडिसिन में प्रतीक गोयल को स्वर्ण पदक प्रदान किया गया।May be an image of dais and text

स्वास्थ्य सेवाओं में अहम योगदान : राज्यपाल

राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने एम्स बिलासपुर के प्रथम दीक्षांत समारोह को संस्थान की विकास यात्रा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने स्नातक विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि एम्स बिलासपुर हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं, चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।May be an image of dais and text

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सा शिक्षा को मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि एम्स बिलासपुर से हिमाचल के साथ-साथ पड़ोसी राज्यों, दूरदराज और जनजातीय क्षेत्रों के लोगों को भी अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही हैं।May be an image of one or more people and text

उन्होंने कहा कि एम्स बिलासपुर की स्थापना से पहाड़ी राज्य में उन्नत चिकित्सा सुविधाओं की लंबे समय से चली आ रही आवश्यकता को पूरा करने में मदद मिली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 5 अक्टूबर 2022 को एम्स बिलासपुर को राष्ट्र को समर्पित किए जाने का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि प्रथम दीक्षांत समारोह संस्थान के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पड़ाव है।May be an image of dais and text

विद्यार्थियों से सेवा भावना को प्राथमिकता देने का आह्वान

राज्यपाल ने स्नातक विद्यार्थियों से अपने पेशेवर जीवन में करुणा, संवेदनशीलता और सेवा भावना को केंद्र में रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि डिग्री के साथ समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी भी जुड़ी होती है।

उन्होंने एम्स के संकाय सदस्यों, चिकित्सकों, अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने कम समय में संस्थान को चिकित्सा शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और अनुसंधान के महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में विकसित करने में योगदान दिया है।May be an image of dais and text

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भी स्नातक विद्यार्थियों और एम्स बिलासपुर को शुभकामनाएं दीं।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने एम्स बिलासपुर के प्रथम बैच के विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में एम्स नेटवर्क का विस्तार हुआ है। उन्होंने बताया कि पिछले 12 वर्षों में देश में 16 नए एम्स स्थापित किए गए हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से एम्स बिलासपुर की प्रतिष्ठा को बनाए रखते हुए उत्कृष्टता और सेवा के मूल्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब का जीएसटी , वेट और आबकारी राजस्व पहुंचा 30 हजार करोड़ के पार, 10 माह में ही : हरपाल सिंह चीमा

चंडीगढ़ : पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा पंजाब की आर्थिक व्यवस्था सही दिशा में बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 के 10 महीनों में राज्य का वस्तु...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

युवक ने सीएम योगी को दी धमकी, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया ग्रिफ्तार

यूपी के सीएम योगी आदित्‍यनाथ को धमकी देने वाले युवक शमीम उर्फ बबलू की गिरफ्तारी के लिए प्रयागराज पुलिस की पुलिस ने ग्रिफ्तार कर लिया है । जानकारी के मुताबिक, आरोपी शमीम प्रयागराज के...
दिल्ली

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने अटल सुरंग पर वेबिनार का उद्घाटन करते हुए कहा कि ऐसी महान संरचनाओं के निर्माण के लिए राष्ट्रीय गौरव की भावना सबसे अधिक महत्‍वपूर्ण है

दिल्ली:  सीमा सड़क संगठन ने आज (11 जनवरी) आईआईटी, एनआईटी और अन्य तकनीकी संस्थानों के लाभ के लिए अटल सुरंग से प्राप्त अनुभवों के प्रसार के लिए अटल सुरंग पर एक वेबिनार का आयोजन...
Translate »
error: Content is protected !!