माता मनसा देवी मंदिर के भंडारे में महिला के हाथ से सोने का कंगन चोरी : क्राइम ब्रांच ने दो महिलाओं को पकड़ा

by

क्राइम ब्रांच-3 ने जीरकपुर से पकड़ा, आरोपियों की निशानदेही पर करीब तीन तोले का कंगन बरामद

चंडीगढ़, 6 अक्टूबर। श्री माता मनसा देवी मंदिर परिसर स्थित पटियाला मंदिर में भंडारे के दौरान श्रद्धालु की पत्नी के हाथ से सोने का कंगन चोरी करने के मामले में क्राइम ब्रांच-3 ने दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पंजाब निवासी 70 वर्षीय लक्ष्मी कौर और 58 वर्षीय कर्मजीत कौर के रूप में हुई है।

क्राइम ब्रांच-3 की टीम ने इंचार्ज राजेश कुमार की अगुवाई में कार्रवाई करते हुए दोनों महिलाओं को जीरकपुर से गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किया गया करीब तीन तोले का सोने का कंगन बरामद कर लिया गया है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर उनके अन्य संभावित साथियों और इसी तरह की अन्य वारदातों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

पुलिस के मुताबिक सेक्टर-4 निवासी एक व्यक्ति 26 मार्च को अपनी पत्नी के साथ पटियाला मंदिर में आयोजित भंडारे में शामिल होने पहुंचे थे। इसी दौरान भीड़ का फायदा उठाकर आरोपियों ने उनकी पत्नी के हाथ से सोने का कंगन चोरी कर लिया।

शिकायत मिलने के बाद एमडीसी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान दोनों महिलाओं की पहचान होने के बाद क्राइम ब्रांच-3 ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर हुई  निबंध लेखन प्रतियोगिता में धमाई स्कूल की जैसमीन ने जिले से प्रथम स्थान किया प्राप्त

गढ़शंकर: शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार युवा शिक्षा कार्यक्रम के तहत जिला स्तर पर स्वैच्छिक रक्तदान दिवस विषय पर निबंध लेखन क्षमता में सीनियर सेकेंडरी स्कूल धमाई की दसवीं कक्षा की छात्रा जैस्मीन ने जिले...
article-image
पंजाब , हरियाणा

पंजाब की पानी की स्थिति पहले से ही गंभीर : हरियाणा को पानी देने की बात करना राज्य की जनता के साथ अन्याय : प्रो. चंदूमाजरा

चंडीगढ़ :  पूर्व सांसद प्रोफेसर प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के हालिया बयान पर नाराजगी व्यक्त की है। चंदूमाजरा का कहना है कि जब राज्य के शीर्ष नेतृत्व का रवैया ही इस...
article-image
पंजाब

जल शक्ति केंद्र ने मनाया राष्ट्रीय किसान दिवस : माहिरों ने जल संरक्षण व प्राकृतिक खेती के महत्व पर दिया ज़ोर

होशियारपुर, 25 दिसंबर :  जल शक्ति केंद्र होशियारपुर और पंडित जगत राम मेमोरियल फोर्स ट्रस्ट ने लुधियाना बेवरेजेज प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से गांव बस्सी हस्त खां में राष्ट्रीय किसान दिवस के अवसर पर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बॉर्डर से सटे चेक पोस्ट पर दो पुलिसवालों के शव मिलने से हड़कंप, दोनों ड्यूटी पर थे तैनात : मरने वालों के शरीर पर गोली लगने के निशान थे

गुरदासपुर  : भारत-पाकिस्तान सीमा के पास ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस के दो कर्मी रविवार को एक पुलिस चौकी के अंदर मृत पाए गए। पुलिस ने बताया कि मृतकों के शरीर पर गोली लगने...
Translate »
error: Content is protected !!