गढ़शंकर । सरकारी एलीमेंट्री स्कूल सीहवां में आयोजित मेगा एसएमसी बैठक के दौरान ब्लॉक गढ़शंकर-2 के अंतर्गत हाल ही में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। क्लस्टर कालेवाल बीत की टीम में शामिल स्कूल के इन खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में उपलब्धियां हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया।
विद्यार्थियों ने खो-खो लड़कियां, कबड्डी लड़कियां, खो-खो लड़के और लंबी कूद लड़कियों के मुकाबलों में पहला स्थान हासिल किया। इसके अलावा योगा आर्टिस्टिक लड़कियां, योगा रिदमिक लड़कियां, शॉटपुट लड़कियां, योगा ट्रेडिशनल लड़के, योगा आर्टिस्टिक पेयर लड़के और योगा रिदमिक पेयर लड़कों के मुकाबलों में दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, योगा ट्रेडिशनल लड़कियों और योगा आर्टिस्टिक सिंगल मुकाबलों में तीसरा स्थान हासिल किया।
इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन समिति की चेयरपर्सन मनजीत कौर ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। एसएमसी सदस्यों की उपस्थिति में खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
इस मौके पर स्कूल इंचार्ज नरिंदर कौर, दीपक कुमार, चेयरपर्सन मनजीत कौर, वाइस चेयरपर्सन निक्की, राम कुमार, रजनी, राज किरण, परमजीत, बलजिंदर कौर, सुरजीत कौर, बलवीर कौर और विद्यार्थी उपस्थित थे।
