स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में शिक्षक भर्ती रोकने पर हाई कोर्ट सख्त : हिमाचल सरकार से मांगा जवाब

by

तीन सप्ताह में जवाब दाखिल करने के निर्देश, सफल अभ्यर्थियों की काउंसलिंग बीच में रोकने को दी गई है चुनौती

शिमला। हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने सीबीएसई से संबद्ध स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में शिक्षकों की उप-कैडर भर्ती प्रक्रिया और काउंसलिंग बीच में रोकने के मामले में कड़ा संज्ञान लिया है। न्यायमूर्ति ज्योत्सना रिवाल दुआ की पीठ ने राज्य सरकार को नोटिस जारी कर तीन सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। अदालत ने सरकार से पूछा है कि स्वीकृत योजना के तहत काउंसलिंग प्रक्रिया आगे क्यों नहीं बढ़ाई जा रही है। मामले की अगली सुनवाई 5 नवंबर 2026 को होगी।

लिखित परीक्षा में सफल हुए थे याचिकाकर्ता

प्रदीप और अन्य याचिकाकर्ताओं की ओर से अदालत को बताया गया कि राज्य सरकार ने 11 फरवरी 2026 को सीबीएसई से संबद्ध स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के लिए योजना शुरू की थी। इसके तहत शिक्षकों का चयन लिखित परीक्षा और काउंसलिंग में मेरिट के आधार पर किया जाना था। भर्ती प्रक्रिया फरवरी-मार्च में शुरू हुई और 5 मार्च को लिखित परीक्षा आयोजित की गई।

इस योजना को पहले भी हाई कोर्ट में चुनौती दी गई थी। अदालत ने 29 अप्रैल 2026 को याचिका खारिज करते हुए सरकार को परीक्षा परिणाम घोषित करने और कानून के अनुसार काउंसलिंग प्रक्रिया आगे बढ़ाने के निर्देश दिए थे।

कैबिनेट सब-कमेटी के गठन के बाद प्रक्रिया अटकी

अदालत के निर्देशों के बाद सरकार ने 1 मई 2026 को लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित किया। याचिकाकर्ताओं के अनुसार, वे परीक्षा में सफल रहे और काउंसलिंग के लिए पात्र घोषित किए गए। हालांकि, उनका आरोप है कि सरकार ने काउंसलिंग पूरी करने के बजाय 27 जून 2026 को अधिसूचना जारी कर कैबिनेट सब-कमेटी गठित कर दी, जिसके बाद भर्ती प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ी।

याचिका में यह भी कहा गया है कि 18 सितंबर 2026 को जारी नोटिस के माध्यम से काउंसलिंग को कुछ चुनिंदा विषयों और स्कूलों तक सीमित कर दिया गया।

सब-कमेटी संबंधी अधिसूचना रद्द करने की मांग

याचिकाकर्ताओं ने अदालत से कैबिनेट सब-कमेटी के गठन संबंधी अधिसूचना रद्द करने और सभी सफल अभ्यर्थियों की काउंसलिंग जल्द पूरी करवाने की मांग की है।

मामले की सुनवाई के बाद हाई कोर्ट ने राज्य सरकार से भर्ती प्रक्रिया रोकने का कारण स्पष्ट करने को कहा है। अब सरकार के जवाब और अगली सुनवाई पर इस मामले की आगे की दिशा निर्भर करेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

सड़क निर्माण और टारिंग कार्य में तेजी लाने के सचिव लोक निर्माण डॉ. अभिषेक जैन नेदिए निर्देश

एएम नाथ। शिमला : सचिव लोक निर्माण डॉ. अभिषेक जैन ने लोक निर्माण विभाग के शिमला जोन के तहत चल रहे विभिन्न कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने हाल ही में हुई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायकों को गाड़ी पर झंडा लगाने की अनुमति देने का फैसला : स्पीकर के साथ कानूनी पहलुओं पर चर्चा करने के बाद – मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

धर्मशाला , 23 दिसंबर :  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को सदन में कहा कि सरकार विधायकों को गाड़ी पर झंडा लगाने की अनुमति देने का फैसला स्पीकर के साथ...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

करसोग में 188 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के मुख्यमंत्री ने किए लोकार्पण एवं शिलान्यास

एएम नाथ।  करसोग : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज मंडी जिला के करसोग में लोगों को 188.8 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात दी। उन्होंने करसोग में 34.25 करोड़ रुपये की लागत...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

21वें स्टेट ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का शानो शौकत से शुभारंभ : पहले दिन हुए मुकाबलों में खालसा कॉलेज गढ़शंकर, पद्दी सूरा सिंह और पनाम ने एकतर्फा  की जीत दर्ज

टूर्नामेंट का उद्घाटन शिरोमणि कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जत्थेदार गुरबख्श सिंह खालसा ने किया ग्रामीण स्तर मैचों के मुकाबलों में गढ़शंकर :  ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट कमेटी गढ़शंकर द्वारा 21वें राज्य स्तरीय...
Translate »
error: Content is protected !!