विधायक भुवनेश्वर गौड़ की गृह पंचायत कटराईं में कांग्रेस को झटका

by

वरिष्ठ नेता सतीश चंद सहित कई कार्यकर्ता भाजपा में शामिल

पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सभी का पार्टी में किया स्वागत

एएम नाथ। कुल्लू : मनाली विधानसभा क्षेत्र में विधायक भुवनेश्वर गौड़ की गृह पंचायत कटराईं में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं दो बार पंचायत प्रधान रह चुके सतीश चंद ने अपने साथियों सहित भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सभी को भाजपा का पटका पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। सतीश चंद कांग्रेस संगठन में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इसके अतिरिक्त, वह स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के सदस्य के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। एक प्रमुख जनजातीय नेता के रूप में उनकी क्षेत्र में विशेष पहचान है। वह स्वयं दो बार ग्राम पंचायत कटराईं के प्रधान निर्वाचित हुए हैं, जबकि एक बार उनकी धर्मपत्नी भी पंचायत प्रधान चुनी गई थीं। उनके साथ पूर्व वार्ड पंच माघू राम, चंदे राम और प्रेम भगत ने भी कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर पूर्व विधायक गोविंद सिंह ठाकुर, मनाली मंडल अध्यक्ष जोगिंद्र मेहरा, मंडल महामंत्री देवेंद्र ठाकुर और वरिष्ठ नेता दुर्गा ठाकुर सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जयराम ठाकुर ने भाजपा में शामिल हुए सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनकल्याण, विकास और राष्ट्रहित के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी नए साथियों के अनुभव, जनसेवा के प्रति समर्पण और सक्रिय सहयोग से मनाली विधानसभा क्षेत्र में संगठन को और मजबूती मिलेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जेंद्र राणा और सुधीर शर्मा को धमकी भरा पत्र मिलने को मुख्य संसदीय सचिव सुंदर ठाकुर ने दिया नौटंकी करार

शिमला : मुख्य संसदीय सचिव सुंदर ठाकुर ने बाग़ी राजेंद्र राणा और सुधीर शर्मा को धमकी भरा पत्र मिलने को नौटंकी करार दिया है। बागियों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि दोनों का...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

27 की उम्र में 9800 करोड़ का मालिक, 3 महीने में अपने दम पर कमाया पैसा

भारत में अरबपति उद्योगपतियों की कमी नहीं है, साथ ही इनकी संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है।खास बात है कि देश में यंग एन्टरप्रिन्योर तेजी से बढ़ रहे हैं। इसी कड़ी में 27...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सदर विधायक नीरज नैयर ने नवाया शीश, कलश स्थापना, ध्वजारोहण के साथ कन्यापूजन भी किया

चैत्र नवरात्र की धूम भलेई माता मंदिर में तीन हजार श्रद्धालुओं ने टेका माथा,  दिन भर मां के दीदार के लिए भक्तों का लगा रहा तांता एएम नाथ। चंबा :  चैत्र नवरात्र के पहले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चार साल में हर वर्ग मायूस, कांग्रेस सरकार ने किया निराश : जयराम ठाकुर

सराहां में पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मान, बोले- गांव-गांव तक विकास पहुंचाना प्राथमिकता सराहां। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उसके चार वर्ष के कार्यकाल में प्रदेश...
Translate »
error: Content is protected !!