ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास में पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका बेहद अहम: आशीष बुटेल

by
एएम नाथ।  पालमपुर, 15 अक्तूबर : विधायक आशीष बुटेल ने आज खंड विकास कार्यालय पालमपुर में पंचायतों के जन प्रतिनिधियों के लिए आयोजित बुनियादी प्रशिक्षण शिविर में बतौर मुख्यातिथि भाग लिया। बीडीओ कार्यालय परिसर पालमपुर में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में क्षेत्र की 13 पंचायतों के प्रधानों, उप-प्रधानों और वार्ड सदस्यों से संवाद करते हुए विधायक आशीष बुटेल ने कहा कि पंचायती राज संस्थाएं ग्रामीण विकास की आधारशिला हैं। जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी से ही सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा सकता है।
उन्होंने जनप्रतिनिधियों से आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं और आवश्यकताओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाएं तथा विकास कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान करना जनप्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर ग्रामीण विकास कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है।
विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास में पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका बेहद अहम है। सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता बनाए रखने के साथ-साथ पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने और आम जनता के जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार का प्रयास है कि लोगों को बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य और अन्य आवश्यक सुविधाएं उनके घर-द्वार के समीप उपलब्ध हों।
इस दौरान पंचायती राज विभाग के विभिन्न अधिकारी कर्मचारी भी मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बुजुर्गों-महिलाओं के साथ-साथ नौजवान भी नसों के फूलने की बीमारी से पीडि़त : घंटों एक जगह पर बैठे रहने तथा व्यायाम न करने वाले ज्यादातर युवा नसों की बीमारी की चपेट में: डा. रावुल जिंदल

लेजर एब्लेशन व फोम स्कलेरोथेरेपी से वेरीकोज वेन्स के गंभीर से गंभीर मरीज हो रहे हैं स्वस्थ, दर्द रहित इलाज संभव होशियारपुर, 2 सितंबर: जांघों व पिंडलियो में नीले-लाल व बेंगनी रंग की नसों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्राम पंचायत पेखड़ी के वार्ड नंबर 5 : 99 वर्षीय चंदे राम ने किया मतदान

एएम नाथ : कुल्लू :  जिला कुल्लू के विकास खण्ड बंजार की ग्राम पंचायत पेखड़ी के वार्ड नंबर 5 मनहार में लोकतंत्र के प्रति अद्भुत उत्साह देखने को मिला। 99 वर्षीय चंदे राम ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

10 मरीज आपरेशन के लिए चिन्हित : बीकेयू बंगाणा ने बलखालसा में लगाया मुफ्त आंखों कस चेकअप कैम्प

150 लोगों की आखों की हुई जाचं बंगाणा : भारतीय किसान युनियन की ब्लॉक बंगाणा ईकाई की और से नौवीं पात शाही बलखालसा में लगवाए मुफ्त आंखों के चेकआप कैम्प में 150 लोगों की...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में रेड अलर्ट : 5 NH और 1334 सड़कें बंद, 2 हजार वाहन फंसे, रेल सेवा सस्पेंड

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में मंगलवार को भी भारी बारिश जारी रही। सूबे में भारी बारिश से हालात बेहद खराब हो गए हैं। भारी बारिश के कारण रेल...
Translate »
error: Content is protected !!