बेटी गोद लेने वाले 49 परिवारों को गरिमा योजना के तहत दी गई 10.29 लाख की सहायताः डीसी राघव शर्मा

by
कन्या भ्रूण हत्या पर जानकारी देने पर मिलेगा एक लाख रुपए का इनामः डीसी
ऊना – ऊना जिला में कन्या भ्रूण हत्या के संबंध में जिला प्रशासन को पुख्ता जानकारी देने वाले को जिला प्रशासन की ओर से एक लाख रुपए का इनाम दिया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के संबंध में आयोजित जिला स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने कहा कि भ्रूण हत्या के अपराध है तथा इसे रोकने के लिए जिला प्रशासन निरंतर प्रयास कर रहा है। भ्रूण हत्या के संबंध में जिला प्रशासन, बाल विकास परियोजना अधिकारी अथवा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को जानकारी प्रदान की जा सकती है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम के दृष्टिगत जिला में स्थापित सभी अल्ट्रासाउंड केंद्रों की नियमित जांच करें तथा इस संबंध में की गई कार्रवाई वारे उन्हें निरंतर अवगत करवाएं।
बैठक में डीसी ने कहा कि जिला में 0 से 6 वर्ष की आयु वर्ग में बेटियों की संख्या में लगातार सुधार हो रहा है, फिर भी इस संबंध में निरंतर प्रयास किया जाना आवश्यक है। बैठक में निर्णय लिया गया कि बेटी बचाओ बेटी-पढ़ाओ अभियान के तहत वर्ष में दो बार जिला की सभी ग्राम पंचायतों में बेटियों के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में सामूहिक समारोहों का आयोजन किया जाएगा। एक अप्रैल से 30 सितंबर के मध्य पैदा होने वाली बेटियों के लिए 11 अक्टूबर को समारोह का आयोजन होगा, जिसमें पैदा होने वाली बेटी के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा। इसी प्रकार 1 अक्टूबर से 31 मार्च तक पैदा होने वाली बेटियों के लिए भी पंचायत स्तर समारोह का आयोजन सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वर्ष 2015 से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत अनेक गतिविधियों एवं कार्यक्रमों का निरंतर आयोजन किया जा रहा है, जिसमें न केवल बेटियों के परिजनों को सम्मानित किया जा रहा है, बल्कि बेटियों के जरूरतमंद परिजनों को उनकी पढ़ाई लिखाई के लिए भी आर्थिक मदद की जा रही है।
उपायुक्त ऊना ने जानकारी दी कि जिला में 7500 ऐसे परिवार हैं जिनकी केवल एक बेटी है ऐसे परिवारों को डीसी कार्ड जारी किए गए हैं जिसके आधार पर उन्हें जिला में सभी विभागों द्वारा प्राथमिकता के आधार पर सेवाएं प्रदान की जाती हैं। इन परिवारों को सोलर लाइटें दी गई हैं तथा उन्हें शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्राथमिकता के आधार पर फीस राशि प्रदान की गई है।
उपायुक्त ऊना ने जानकारी दी कि गरिमा योजना के अंतर्गत अब तक बेटी को गोद लेने वाले सभी माता-पिता को 21,000 रुपए की सहायता राशि प्रदान की गई है जिसके तहत 49 परिवारों को 10.29 लाख रुपए की सहायता दी गई है। इसी प्रकार बेटियों की शिक्षा के लिए शिक्षा ऋण लेने वाले 15 अभिभावकों को भी 21,000 प्रति अभिभावक की दर से कुल 3.15 लाख रुपए की सहायता राशि दी गई है। वहीं संबल योजना में 60 लाभार्थियों को 21.09 लाख रुपए, नवजीवन योजना में 21 लाभार्थियों 21 हजार रुपए की दर से को 3.03 लाख तथा आशीर्वाद योजना में 23 लाभार्थियों 21 हजार रुपए की दर से को 19.91 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की गई है।
बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी सतनाम सिंह, उप निदेशक (उच्च शिक्षा) जनक सिंह, उप निदेशक ( प्रारंभिक शिक्षा) देवेंद्र चंदेल, सीडीपीओ ऊना कुलदीप सिंह दयाल, सीडीपीओ गगरेट कमलेश राणा तथा स्वास्थ्य शिक्षक गोपाल कृष्ण सहित अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

फलदार पौधों को कोहरे से बचाने के लिए उप निदेशक ने बागवानों को दी सलाह कोहरे से आम एवं पपीतें के पौधे ज्यादा प्रभावित होते हैं – केके भारद्वाज

बागवान समय रहते बरतें एहतियात ऊना, 14 दिसम्बर – सर्दियों में फलदार पौधों को कोहरे से बचाने के लिए उप निदेशक उद्यान केके भारद्वाज ने बागवानों को विशेष एहतियात बर्तने की सलाह दी। उन्होंने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव 2026 के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की हुई जांच

जांच के दौरान कुल 21 नामांकन पत्र विभिन्न कारणों से हुए रद्द, अब कुल 4682 उम्मीदवार चुनावी दौड़ में एएम नाथ। बिलासपुर, 12 मई: जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने मठोलू स्कूल के अतिरिक्त भवन का किया शिलान्यास : वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में स्तरोन्नत होगा उच्च विद्यालय मठोलू – कुलदीप सिंह पठानिया

उच्च पाठशाला मठोलू का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से आयोजित मठोलू- हुनेरा एम्बुलेंस संपर्क सड़क का जल्द शुरू होगा निर्माण ,   कुड्डी माध्यमिक विद्यालय का दर्जा भी बढ़ाने का दिया आश्वासन एएम नाथ।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सर्वे से करेगी कांग्रेस टिकट का फैसला : कांग्रेस पार्टी हिमाचल में पहली बार टिकट आवंटन से पहले आधिकारिक तौर पर सर्वे कराएगी

जीतने वाले उम्मीदवार को मैदान में उतारेगी कांग्रेस शिमला : कांग्रेस पार्टी हिमाचल में पहली बार टिकट आवंटन से पहले आधिकारिक तौर पर सर्वे कराएगी। इससे पहले वीरभद्र सिंह के कहने पर ही ज्यादातर...
Translate »
error: Content is protected !!