डॉ. विधि भल्ला के पंजाब यूनिवर्सिटी की सीनेट सदस्य बनने पर खन्ना दम्पति ने किया सम्मानित

by

होशियारपुर । पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना एवं उनकी धर्मपत्नी मीनाक्षी खन्ना ने डी.ए.वी. कॉलेज ऑफ एजुकेशन की प्रिंसिपल डॉ. विधि भल्ला को पंजाब यूनिवर्सिटी की सीनेट सदस्य बनने पर सम्मानित किया।
इस अवसर पर अविनाश राय खन्ना और मीनाक्षी खन्ना ने डॉ. विधि भल्ला को उनकी इस उपलब्धि के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि डॉ. भल्ला अपने शैक्षणिक अनुभव और कार्यकुशलता के माध्यम से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक योगदान देंगी तथा शिक्षा जगत से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावी ढंग से सीनेट के समक्ष रखेंगी। डॉ. विधि भल्ला की इस उपलब्धि को शिक्षा जगत के लिए गौरवपूर्ण अवसर बताते हुए उन्हें भविष्य में भी नई उपलब्धियां हासिल करने के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

‘सरकार तुहाडे द्वार’ योजना के तहत कमाही देवी में लगाया गया शिकायत निवारण शिविर :

 कमाही देवी में 15 गांवों के लोगों की शिकायतों का किया गया निपटारा , कैंप के दौरान अलग-अलग विभागों के अधिकारी रहे मौजूद नीरज शर्मा, होशियारपुर : आम जन को अलग-अलग सरकारी सेवाएं उनके घरों के...
article-image
पंजाब

सरकार का सबसे बड़ा ऐतिहासिक फैसला है पंजाब के हर नागरिक को 10 लाख का मुफ्त इलाजः संदीप सैनी

होशियारपुर / दलजीत अजनोहा : आम आदमी पार्टी अपने नाम को चरितार्थ करते हुए पंजाब वासियों के उत्थान एवं विकास के लिए जमीनी स्तर पर योजनाएं लागू करके बड़ी राहत प्रदान कर रही है।...
article-image
पंजाब

रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, होशियारपुर में फोर्टिस के प्रख्यात न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. निशित सावल का विशेष सेमिनार

होशियारपुर: रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, होशियारपुर के स्कूल ऑफ अलाइड एंड हेल्थकेयर साइंसेज द्वारा बैचलर इन साइकोलॉजी के विद्यार्थियों के लिए “न्यूरोमॉड्यूलेशन एंड इनोवेशंस इन न्यूरोलॉजी” विषय पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया...
Translate »
error: Content is protected !!