अव्यवस्था और अधर्म बढ़ने पर ईश्वर किसी न किसी रूप में लेते हैं अवतार : वेदांत आचार्य स्वामी चेतनानंद महाराज काशीवाले

by

भूरीवालों की गुरगद्दी शिक्षा, स्वास्थ्य और जनसेवा के कार्यों में जुटी : बुध सिंह चौहान

गढ़शंकर, 20 अक्टूबर। श्री सतगुरु ब्रह्मसागर महाराज भूरीवाले परंपरा के अंतर्गत श्री लालपुरी धाम, कोट बीत स्थित ब्रह्म निवास आश्रम में वार्षिक समागम के समापन अवसर पर जगतगुरु आचार्य गरीबदास महाराज की अमृतमयी बाणी के अखंड पाठ का भोग डाला गया। इस अवसर पर भूरीवाले संप्रदाय के वर्तमान गद्दीनशीन वेदांत आचार्य स्वामी चेतनानंद महाराज काशीवाले ने संगत को प्रवचन करते हुए धर्म, मर्यादा, सेवा और सिमरन का महत्व समझाया।

स्वामी चेतनानंद महाराज ने कहा कि जब समाज में अव्यवस्था फैलती है और अधर्म बढ़ने लगता है, तब परमात्मा मानवता के कल्याण के लिए किसी न किसी रूप में प्रकट होते हैं। भगवान श्रीराम, भगवान श्रीकृष्ण, सतपुरुष कबीर जी और दस सिख गुरुओं के जीवन एवं शिक्षाओं से मानवता को सत्य, धर्म और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम ने मर्यादा का पालन करते हुए रावण का अंत किया, जो बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि आज भौतिक सुख-सुविधाएं बढ़ने के बावजूद मनुष्य अशांत है। इसका एक प्रमुख कारण जीवन में मर्यादा, नैतिकता और अपनी जिम्मेदारियों के प्रति गंभीरता की कमी है। धार्मिक अनुष्ठान और परंपराएं मनुष्य को उचित आचरण की प्रेरणा देती हैं। प्रत्येक व्यक्ति को अपने भीतर झांककर बुरे विचारों को दूर करना चाहिए तथा गुरुजनों द्वारा दिखाए मार्ग पर चलते हुए सेवा, सिमरन और विवेक को जीवन का आधार बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी धर्मों का मूल संदेश मानवता और एक परमात्मा की उपासना है। दशहरे का वास्तविक संदेश भी बुराई पर अच्छाई की जीत को अपने जीवन में बनाए रखना है।

इस अवसर पर भारतीय वायु सेना के सेवानिवृत्त उच्चाधिकारी बुध सिंह चौहान ने भूरीवाले संप्रदाय की ओर से किए जा रहे जनसेवा के कार्यों की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि दूसरी गद्दीनशीन जोत श्री सतगुरु लाल दास जी महाराज रकबे वालों ने कई दशक पहले अखंड पंजाब के शिवालिक क्षेत्र में भक्ति और जनकल्याण का मिशन शुरू किया था। तीसरे गद्दीनशीन श्री सतगुरु गऊओं वाले महाराज ने इस मिशन का विस्तार करते हुए शिक्षा, पेयजल और सिंचाई के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

बुध सिंह चौहान ने बताया कि वर्तमान गद्दीनशीन वेदांत आचार्य स्वामी चेतनानंद भूरीवालों के नेतृत्व में पंजाब और हिमाचल प्रदेश के पिछड़े क्षेत्रों में शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। शिक्षा महाविद्यालयों और उच्च शिक्षा संस्थानों की स्थापना के साथ-साथ स्वास्थ्य सेवाओं में भी सहयोग दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश के बीटन-जखेवाल क्षेत्र से मरीजों को चंडीगढ़ स्थित पीजीआई अस्पताल तक पहुंचाने के लिए परिवहन सेवा चलाई जा रही है। इसके अतिरिक्त, भूरीवाले संस्था की ओर से मरीजों और उनके तीमारदारों के लिए भोजन उपलब्ध करवाने हेतु लंगर वाहन भी भेजा जाता है।

उन्होंने कहा कि ये सेवाएं स्वामी चेतनानंद महाराज की अथक मेहनत, समर्पण और निस्वार्थ जनसेवा की भावना को दर्शाती हैं।

समागम में विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। संगत की सेवा में सीआर सोनू चौहान,, सरपंच जय पाल, बुध राम चौहान, पवन (दिल्ली), राम लाल चौहान, निक्का चौहान, राजेश (रुड़की), शमशेर जिंदल, अश्वनी कुमार लंबरदार, बाबा गुरदयाल चौहान, सोम नाथ बजाड़, नरेश कुमार (राहों), संत कुमार डगोरी, मनदीप बजड़, प्रिंस चौहान, मास्टर चड्ढा और बलविंदर कुमार चेची (बीनेवाल), यशपाल रेंज ऑफिसर, हंस राज कटारिया ट्रस्टी, मदन लाल जोशी सेवादार तथा चनन सिंहपुर सहित अनेक श्रद्धालु व सेवादार उपस्थित रहे। इस अवसर पर कोट बीत की संगत की ओर से पीजीआई में लंगर पहुंचाने के लिए गाड़ियां भी भेजी गईं।

फोटो कैप्शन: श्री लालपुरी धाम ब्रह्म निवास आश्रम, कोट बीत में संगत को प्रवचन करते वेदांत आचार्य स्वामी चेतनानंद भूरीवाले तथा उपस्थित श्रद्धालु।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

पहलवानों के धरने प्रदर्शन की ओलंपिक पदक विजेता पहलवान कर रहे : पहलवानों ने साफ किया है कि जब तक बृजभूषण की गिरफ्तारी नहीं हो जाती तब तक धरना जारी रहेगा

दिल्ली : दिल्ली के जंतर-मंतर में देश के शीर्ष पहलवानों के धरने को बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक जैसे ओलंपिक पदक विजेता पहलवान इस प्रदर्शन की अगुआई कर रहे हैं। पहलवानों ने कुश्ती संघ...
article-image
पंजाब

गज्जर में पंच के घर पर चली गोलियां : पुलिस ने चार के विरुद्ध किया मामला दर्ज

माहिलपुर – थाना माहिलपुर के गांव गज्जर के पंचायत सदस्य के घर पर रात को हथियारबंद हमलावरों द्वारा फायरिंग करने की घटना सामने आई है। फायरिंग की सूचना मिलते ही एसएचओ माहिलपुर व डीएसपी...
article-image
पंजाब , समाचार

पंजाब में नहीं चलेगी बंटवारे की राजनीति , बंगाल वाला फॉर्मूला यहां नहीं होगा सफल : सीएम मान

चंडीगढ़  :   मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने चार दिवसीय ‘शुक्राना यात्रा’ के आज तीसरे दिन भाजपा पर जबरदस्त हमला करते हुए कहा कि भाजपा वोटों के लिए पंजाब की सदियों पुरानी भाईचारे की मजबूत...
Translate »
error: Content is protected !!