राम नगर यूथ क्लब द्वारा आयोजित दशहरा उत्सव में शामिल हुए जयराम ठाकुर, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

by

Lस्वदेशी अपनाकर विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में योगदान दें : जयराम ठाकुर

एएम नाथ। शिमला : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर आज राम नगर यूथ क्लब द्वारा आयोजित दशहरा उत्सव में शामिल हुए। उन्होंने प्रदेशवासियों को असत्य पर सत्य की विजय के प्रतीक दशहरे की शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, समृद्धि और मंगल की कामना की। उन्होंने कहा कि दशहरा बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। दहशरा उत्सव का हिमाचल की संस्कृति में विशेष महत्व है। कुल्लू का दशहरा दुनिया भर में प्रसिद्ध हैं। कुछ दिन में ही दिवाली आने वाली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान के अनुरूप इस दीपावली पर प्रत्येक घर में स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देने और ‘वोकल फॉर लोकल’ को जनआंदोलन बनाने की आवश्यकता है।
जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल के स्थानीय उत्पादों, हस्तशिल्प, सेब, प्राकृतिक उत्पादों और छोटे कारोबारियों को प्रोत्साहन देकर स्थानीय रोजगार एवं आत्मनिर्भरता को मजबूती दी जा सकती है। स्वदेशी अपनाना देश के उद्यमियों, कारीगरों, किसानों और युवाओं को सशक्त बनाने का संकल्प है। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों के सामने भारत को विकसित करने का जो लक्ष्य दिया है।,यह आंदोलन विकसित भारत के लक्ष्य के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने सभी से व्यक्तिगत हितों से ऊपर राष्ट्रहित को रखकर विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में सहभागी बनने का आह्वान किया।
नेता प्रतिपक्ष ने साल 2012 से लगातार दशहरा उत्सव आयोजित करने और अन्य सामाजिक कार्यों में संलग्न रहने के लिए राम नगर यूथ क्लब को साधुवाद दिया तथा सफल कार्यक्रम के आयोजन के लिए आयोजकों का आभार जताते हुए शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज, जिला अध्यक्ष केशव चौहान, पूर्व भाजपा प्रत्याशी संजय सूद, स्थानीय पार्षद, राम नगर यूथ क्लब के पदाधिकारी व भारी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में बारिश के कारण हुई तबाही से जल शक्ति विभाग को 2 हज़ार करोड रूपये का नुक्सान : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

ऊना, 16 अगस्त – पिछले एक सप्ताह से भारी बारिश के कारण प्रदेश भर में क्षतिग्रस्त पेयजल योजनाओं की मुरम्मत एवं रखरखाव कार्य की प्रगति तथा प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में पेयजल आपूर्ति बहाली...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

महिला की शर्मनाक हरक्त : गुरुद्वारा में महिला ने उतारे कपड़े, घटना CCTV में कैद, मामला दर्ज

लुधियाना : लुधियाना जिले के साहनेवाल में श्री गुरुद्वारा साहिब में बेअदबी का मामला सामने आया है. यहां एक महिला ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष अपने कपड़े उतार दिए, जिससे संगत ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सद्भावना दिवस के रूप में मनाई जाएगी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती

एएम नाथ। शिमला : राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की जयंती 20 अगस्त को प्रदेश भर में सद्भावना दिवस के रूप में मनाई...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नाभा रियासत में 124 साल बाद शाही परंपरा से हुई महाराजा के पड़पौते की पगड़ी रस्म

चंडीगढ़, 02 फ़रवरी । राजाओं के शहर पटियाला के अंतर्गत नाभा रियासत में सोमवार को करीब 124 साल बाद शाही परंपरा निभाई गई। यहां के हीरा महल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नाभा रियासत...
Translate »
error: Content is protected !!