वीआईपी मूवमेंट के नाम पर जनता के त्योहारों पर पाबंदियां बर्दाश्त नहीं : राजा वड़िंग

by

दरेसी मैदान में दशहरा समारोह के दौरान दुकानों को बंद करवाने पर जताई नाराजगी, कहा—जनता को बिना अनावश्यक पाबंदियों के त्योहार मनाने का मिले अवसर

लुधियाना, 20 अक्टूबर। लुधियाना से सांसद एवं पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि वीआईपी मूवमेंट के नाम पर आम लोगों के त्योहार की खुशियों पर पाबंदियां नहीं लगनी चाहिए। त्योहार जनता के उत्साह, उल्लास और आपसी भाईचारे के प्रतीक हैं। ऐसे में प्रशासन को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ आम लोगों की सहूलियत का भी पूरा ध्यान रखा जाए।

राजा वड़िंग मंगलवार को ऐतिहासिक दरेसी मैदान में आयोजित दशहरा समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने पारंपरिक ध्वजारोहण की रस्म अदा की और लोगों को दशहरे की शुभकामनाएं दीं। समारोह के दौरान उन्होंने जिला प्रशासन की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि आयोजन स्थल के आसपास की दुकानें बंद करवाए जाने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

उन्होंने डिप्टी कमिश्नर से अपील की कि त्योहारों के दौरान आम जनता पर अनावश्यक प्रतिबंध लगाने से बचा जाए। उन्होंने कहा कि किसी वीआईपी के आगमन के कारण लोगों की रोजमर्रा की गतिविधियां और त्योहारों का उत्साह प्रभावित नहीं होना चाहिए। प्रशासन को ऐसी व्यवस्था करनी चाहिए, जिससे सुरक्षा प्रबंध भी कायम रहें और आम जनता को भी बिना परेशानी के समारोह में शामिल होने का अवसर मिले।

अहंकार बना रावण के पतन का कारण

दशहरे के महत्व पर प्रकाश डालते हुए राजा वड़िंग ने कहा कि यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देता है। रावण महान विद्वान होने के बावजूद अपने अहंकार के कारण पतन को प्राप्त हुआ। इससे सीख मिलती है कि व्यक्ति को अपने ज्ञान और सामर्थ्य पर कभी अहंकार नहीं करना चाहिए। विनम्रता और मानवता ही जीवन को सही दिशा प्रदान करती हैं।

उन्होंने कहा कि दशहरा केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि समाज को बुराइयों से लड़ने और सकारात्मक बदलाव लाने की प्रेरणा देने वाला अवसर भी है। लोगों को सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता फैलाने और समाज में आपसी सद्भाव एवं भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लेना चाहिए।

रामलीला कमेटी के प्रबंधों की सराहना

इस अवसर पर राजा वड़िंग ने श्री रामलीला कमेटी की ओर से किए गए प्रबंधों की सराहना की। कमेटी की ओर से उन्हें शॉल और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। कमेटी के अध्यक्ष दिनेश मरवाहा ने समारोह में पहुंचे गणमान्य व्यक्तियों का सम्मान किया।

समारोह में पूर्व विधायक संजय तलवाड़, पंजाब कांग्रेस के पूर्व महासचिव पवन दीवान, पूर्व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस एवं सुरिंदर डावर, हैप्पी लाली और मनराज ठुकराल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अभिनेत्री नीरू बाजवा अदालत में पेश : एससीएसटी एक्ट के तहत उक्त तीनों के खिलाफ किया था केस दर्ज

अमृतसर  :  पंजाबी फिल्म बूहे बारियां की अभिनेत्री नीरू बाजवा, लेखक जगदीप सिंह और डायरेक्टर उदय प्रताप सिंह सोमवार सुबह अमृतसर में न्यायाधीश प्रभजोत कौर की अदालत में पेश हुए। वेरका पुलिस ने 20...
article-image
Uncategorized , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर प्रदर्शन कर रहे वोकेशनल टीचर्स से मिलने चौड़ा मैदान पहुंच कर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने उनकी मांगों को मजबूती से उठाने का दिया ashwasn

एएम नाथ। शिमला  : मंडी  दौरे से वापस आकर नेता प्रतिपक्ष रात सवा नौ बजे सीधे चौड़ा मैदान पहुंचे और वहां पर प्रदर्शन कर रहे वोकेशनल टीचर से मुलाकात की। उन्होंने प्रदर्शन कर रहे...
article-image
पंजाब

फर्जी ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ समय पर शिकंजा ना कसने से पंजाब के नौजवान हो रहे है परेशान : तीक्ष्ण सूद

 अपनी नालायकियों छुपाने के लिए मुख्यमंत्री मान द्वारा धार्मिक रंगत देकर केंद्र को कोसना दुर्भाग्यपूर्ण: होशियारपुर /दलजीत अजनोहा  : पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में मुख्यमंत्री भगवंत मान के उस...
Translate »
error: Content is protected !!