श्री गुरु रविदास महाराज जी के तपोस्थल खुरालगढ़ साहिब व श्री गुरु रविदास महाराज जी की पवित्र धरती चरणछोह गंगा में पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष परगट सिंह हुए नतमस्तक

by

गढ़शंकर।  श्री गुरु रविदास महाराज जी के तपोस्थल खुरालगढ़ साहिब व श्री गुरु रविदास महाराज जी की पवित्र धरती चरणछोह गंगा में पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष परगट सिंह सिंह नतमस्तक होकर गुरु महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने गुरु रविदास महाराज जी के समक्ष सर्वजन के कल्याण, सामाजिक सद्भाव और मानवता की चढ़दी कला के लिए अरदास की।
इस दौरान उन्होंने कहा कि श्री खुरालगढ़ साहिब का पवित्र स्थल गुरु रविदास महाराज जी की शिक्षाओं, सामाजिक समानता और मानव एकता के संदेश को समर्पित है। उन्हीनों गुरु रविदास जी दिखाए मार्ग पर चलने तथा समाज में आपसी प्रेम, सम्मान और भाईचारे की भावना को मजबूत करने का संकल्प लेती है।

गुरु रविदास महाराज जी ने अपनी वाणी के माध्यम से जात-पात, ऊंच-नीच और सामाजिक भेदभाव से मुक्त समाज की कल्पना प्रस्तुत की। उनकी शिक्षाएं मनुष्य को आपसी भाईचारे, सच्चाई, विनम्रता और मेहनत के साथ जीवन व्यतीत करने की प्रेरणा देती हैं। उनका संदेश आज भी समूची मानवता को समानता, सम्मान और सद्भाव के रास्ते पर चलने का मार्ग दिखाता है।
इस अवसर पर गुरु घर कमेटी के चेयरमैन नाजर राम मान और प्रधान संत सुरिंदर दास ने कहा कि श्री खुरालगढ़ साहिब में देश-विदेश से संगत गुरु महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त करने पहुंचती है। गुरु रविदास महाराज जी की वाणी मनुष्य को सही जीवन जीने तथा समाज में समानता और भाईचारा कायम करने की प्रेरणा देती है।

उन्होंने कहा कि पंजाब की धार्मिक एवं सामाजिक विरासत में श्री खुरालगढ़ साहिब का विशेष स्थान है। गुरु रविदास महाराज जी की विचारधारा समाज में समानता, सम्मान और आपसी सद्भाव स्थापित करने का मार्ग प्रशस्त करती है।

इस मौके पर पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह और उनके साथ आए प्रतिनिधियों को गुरु घरों की कमेटियों ने सम्मानित किया। इस दौरान पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी, पीपीसीसी के सदस्य एडवोकेट पंकज किरपाल, कांग्रेस के हल्का इंचार्ज अमरप्रीत सिंह लाली , कांग्रेस नेता गुरतेज सिंह पन्नू , कमल कटारिया भी उनके साथ थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब मुलाजम व पेंशनर्स फ्रंट ने डिप्टी स्पीकर रोड़ी को सौंपा मांग पत्र – आप सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनरों से जो वादे किए थे, वे आज तक पूरे नहीं किए : पंजाब मुलाजम व पेंशनर्स फ्रंट

गढ़शंकर : पंजाब के सभी विधायकों को ज्ञापन सौंपने के राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत आज ब्लाक गढ़शंकर के  कर्मचारियों व पेंशनरों ने  स्थानीय विधायक व डिप्टी स्पीकर श्री जय कृष्ण सिंह रोहड़ी को अपनी...
article-image
पंजाब

चुनाव ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले अध्यापक दंपति के बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाएगी मान सरकार

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि वह अपने कर्मचारियों और उनके परिवारों के साथ हर सुख-दुख में एक मज़बूत चट्टान...
article-image
पंजाब

35 नशे की गोलियों के साथ एक गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

माहिलपुर , 28 सितंबर : माहिलपुर पुलिस के ए एस आई चतविंदर सिंह टूटोमजारा गांव के पास चेकिंग कर रहे थे तो एक व्यक्ति जसविंदर सिंह पुत्र सुखदेव सिंह निवासी गांव टूटोमजारा थाना माहिलपुर...
Translate »
error: Content is protected !!