सुनील जाखड़ खो चुके हैं अपना मानसिक संतुलन : एडवोकेट पंकज कृपाल

by

गढ़शंकर।  एडवोकेट पंकज कृपाल ने बातचीत करते हुए दलितों के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर सीनियर नेता सुनील जाखड़ के प्रति रोष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि किसी साजिश के तहत सीनियर नेता सुनील जाखड़ कांग्रेस नेता अंबिका सोनी के खिलाफ बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि सुनील जाखड़ अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं। उन्होंने कहा कि आज सुनील जाखड़ को हिंदू भाईचारे की याद आ रही है एवं आतंकवाद में शहीद हुए जवानों की याद आ रही है। परंतु बतौर संसद मैंबर, पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष एवं विपक्ष का नेता होने पर हिंदू वर्ग व आतंकवाद पीडि़त परिवारों की याद कभी नहीं आई। उन्होंने कहा कि सुनील जाखड़ एवं उनका परिवार आतंकवाद के काले दिनों के दौरान पंजाब छोड़ कर राजस्थान चले गए थे। उन्होंने कहा कि सुनील जाखड़ हिंदूओं के ठेकेदार नहीं है और हिंदू-सिख में फर्क खड़ा करने का प्रयास कर रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डीएसपी गढ़शंकर जसप्रीत सिंह की ओर से दुकानदारों के साथ की बैठक

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  पिछले दिनों कोट फतूही कस्बे के मुख्य बाजार में किरयाने की दुकान पर हुई चोरी को लेकर दुकानदारों में भारी रोष को देखते हुए डीएसपी जसप्रीत सिंह गढ़शंकर विशेष तौर पर...
article-image
पंजाब

मोहाली हवाई अड्डे से अधिक अंतरराष्ट्रीय उड़ानें हों : सीएम मान

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से और अधिक अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने की वकालत करते हुए कहा कि विदेशी कार्यों के विस्तार से पूरे...
article-image
पंजाब

पंजाब बमें 61 DSP का हुआ तबादला

चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने एक बार फिर से पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल किया है। वहीं, फेरबदल करते हुए प्रशासन ने डीएसपी रैंक के 61 पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है। इस बाबत नोटिफिकेश...
article-image
पंजाब

लोगों को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ संबंधी किया जागरूक

गढ़शंकर, 8 अगस्त : सिविल अस्पताल गढ़शंकर के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमन कुमार के नेतृत्व में लोगों को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ संबंधी जागरूक किया गया। इस मौके एसएमओ डा रमन कुमार ने...
Translate »
error: Content is protected !!